Indian Railway: एटीवीएम के माध्यम से यात्री लंबी कतार में लगे बिना खुद ही अनारक्षित टिकट ले सकते हैं। इसमें क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा …और पढ़ें

HighLights
- यूपीआई एप से स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन कर तुरंत भुगतान कर सकते हैं
- एटीवीएम फैसिलिटेटर उन यात्रियों की मदद करते हैं जिन्हें मशीन चलाना नहीं आती
- ये टिकट निकालकर देते हैं और साथ ही मशीन के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाते हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यात्रियों को अनारक्षित टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक और कैशलेस बनाने के लिए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने रेल वन एप और यूटीएस एप के साथ ही स्टेशनों पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की सुविधा उपलब्ध कराई है।
एटीवीएम के माध्यम से यात्री लंबी कतार में लगे बिना खुद ही अनारक्षित टिकट ले सकते हैं। इसमें क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा भी दी गई है। यात्री किसी भी यूपीआई सक्षम एप से स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन कर तुरंत भुगतान कर सकते हैं और टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
तीन स्टेशनों पर तैनात किए फैसिलिटेटर
यात्रियों को एटीवीएम के उपयोग में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रतलाम मंडल ने तीन प्रमुख स्टेशनों पर एटीवीएम फैसिलिटेटर नियुक्त किए हैं। इंदौर स्टेशन पर दो, उज्जैन पर एक और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर एक फैसिलिटेटर तैनात किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि एटीवीएम फैसिलिटेटर उन यात्रियों की मदद करते हैं जिन्हें मशीन चलाना नहीं आती या टिकट निकालने में दिक्कत आ रही है।
फैसिलिटेटर यात्रियों की ओर से एटीवीएम के जरिए टिकट निकालकर देते हैं और साथ ही मशीन के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाते हैं, ताकि भविष्य में यात्री स्वयं टिकट ले सकें। इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को त्वरित, सरल और सुविधाजनक टिकटिंग सुविधा देना है। इससे यात्रियों को बिना लाइन में लगे टिकट मिल रहा है और साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं।
Source link
#इदर #और #उजजन #रलव #सटशन #पर #ऑटमटक #टकट #वडग #मशन #स #टकट #लन #हआ #आसन #फसलटटर #कर #रह #मदद

