'Arijit Singh तो कुछ भी नहीं थे, असली किंग थे Abhijeet Sawant' फिर 1 सुपरहिट गाने ने पलट दिया पूरा खेल, ऐसे छिना ताज

'Arijit Singh तो कुछ भी नहीं थे, असली किंग थे Abhijeet Sawant' फिर 1 सुपरहिट गाने ने पलट दिया पूरा खेल, ऐसे छिना ताज


Abhijeet Sawant On Arijit Singh: इंडियन आइडल के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत ने अरिजीत सिंह को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने 2005 के उस दौर को याद किया, जब दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी. अभिजीत के मुताबिक, उस वक्त उनका नाम अरिजीत से कहीं ज्यादा छाया हुआ था और अरिजीत को बहुत कम लोग जानते थे. लेकिन इसके बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने दोनों के करियर की दिशा ही बदल दी. आखिर वो क्या हुआ, जिसने अरिजीत सिंह को आज का इतना बड़ा सिंगर बना दिया?

"2005 में मैं सुपर स्टार था, अरिजीत को कोई जानता भी नहीं था"

फिल्मी ज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान साल 2005 के दौर को याद करते हुए अभिजीत सावंत ने कहा:

"अगर आप उस समय मेरी और अरिजीत की तुलना करें, तो मैं बहुत ज्यादा पॉपुलर था, लेकिन वो बिल्कुल भी पॉपुलर नहीं थे. इसलिए जिस तरह के फेम और प्रेशर का सामना मैंने उस दौर में किया, वो उनके प्रेशर से बिल्कुल अलग था."

आपको बता दें कि साल 2005 में अभिजीत सावंत ने 'इंडियन आइडल 1' जीतकर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी, जबकि उसी साल अरिजीत सिंह ने रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिल पाई थी.

View on Instagram

10 साल तक लाइमलाइट से दूर रहे अरिजीत, पर्दे के पीछे चल रही थी बड़ी तैयारी

शो के बाद अरिजीत सिंह करीब 10 साल तक लाइमलाइट से दूर रहे. लेकिन इस दौरान वह खाली नहीं बैठे थे. अभिजीत सावंत के मुताबिक, अरिजीत ने बड़े कंपोजर्स के साथ म्यूजिक स्टूडियो में काम किया और बतौर सिंगर नहीं, बल्कि म्यूजिक प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर खुद को तैयार किया. उन्होंने म्यूजिक की बारीकियां सीखीं और यही संघर्ष आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बना.

View on Instagram

फैंस ने किया अरिजीत सिंह का सपोर्ट

अभिजीत सावंत के बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अरिजीत सिंह के समर्थन में उतर आए. एक यूजर ने लिखा कि जब अरिजीत ने शुरुआत की थी, तब केके, सोनू निगम, आतिफ असलम, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और मोहित चौहान जैसे कई बड़े सिंगर मौजूद थे, लेकिन इतने साल बाद भी अरिजीत ने अपनी जगह बनाए रखी है. वहीं, एक दूसरे फैन ने उनकी आवाज की तारीफ करते हुए लिखा, “यही अरिजीत सिंह का जादू है, उनके गाने कभी पुराने नहीं लगते.”

'Arijit Singh तो कुछ भी नहीं थे, असली किंग थे Abhijeet Sawant' फिर 1 सुपरहिट गाने ने पलट दिया पूरा खेल, ऐसे छिना ताज
अरिजीत सिंह के फैंस कमेंट स्क्रीनशॉट, फोटो – x

'आशिकी 2' के 'तुम ही हो' ने रातों-रात बदली अरिजीत की किस्मत

अरिजीत के करियर के टर्निंग पॉइंट पर बात करते हुए अभिजीत सावंत ने कहा कि वैसे तो अरिजीत ने 'मर्डर 2' का गाना 'फिर मोहब्बत (दिल संभाल जा जरा)' भी गाया था, लेकिन 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' ने अरिजीत को रातों-रात सुपरस्टार 'अरिजीत सिंह' बना दिया. अभिजीत ने कहा, "यह गाना किसी भी सिंगर की झोली में गिरता तो उसकी किस्मत बदल जाती, यह सब किस्मत का खेल था."

"सफल इंसान की तारीफ और दूसरों में कमियां निकालना बंद करें दर्शक"

दर्शकों की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए 'इंडियन आइडल' विनर ने कहा कि लोग अक्सर सिर्फ उसी इंसान की तारीफ करते हैं जो आज सफल है. जिसके बारे में ज्यादा नहीं जानते, उसमें कमियां निकालने लगते हैं. उन्होंने कहा कि हर कलाकार की अपनी एक अलग यात्रा होती है और हर कोई अपनी जिंदगी में अच्छा काम करने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें: The Vvaan Box Office Day 1: छठी मईया की कृपा से 'द वन' ने उड़ाया गर्दा, पहले ही दिन धूल चाट गईं ये धाकड़ फिल्में

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में बंद हुए रास्ते, तो अनजान देश में जा बसे Chunky Panday… वहां मचाया गदर, फिर 'आखिरी पास्ता' ने पलट दी किस्मत

The post 'Arijit Singh तो कुछ भी नहीं थे, असली किंग थे Abhijeet Sawant' फिर 1 सुपरहिट गाने ने पलट दिया पूरा खेल, ऐसे छिना ताज appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *