इंदौर की छात्रा को मुंबई में विधायक के यहां नौकरी लगवाने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

इंदौर की छात्रा को मुंबई में विधायक के यहां नौकरी लगवाने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

सूरज देवड़ा ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया और नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने और उसके दोस्तों ने सालभर पीड़िता के साथ दुराचार …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 10:17:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 10:17:44 AM (IST)

इंदौर की छात्रा को मुंबई में विधायक के यहां नौकरी लगवाने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला
पीड़िता को देह व्यापार में धकेला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. छात्रा को नौकरी लगवाने का झांसा देकर डांस बार के दलदल में धकेल दिया गया
  2. रैकेट का मास्टरमाइंड भाजपा की दहिसर इकाई का महामंत्री सूरज प्रताप सिंह देवड़ा है
  3. आरोप है कि देवड़ा ने नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर से मुंबई बेहतर भविष्य का सपना लेकर गई 23 वर्षीय एमबीए की छात्रा को भाजपा विधायक मनीषा चौधरी के यहां नौकरी लगवाने का झांसा देकर डांस बार के दलदल में धकेल दिया गया। इस रैकेट का मास्टरमाइंड भाजपा की दहिसर इकाई का महामंत्री सूरज प्रताप सिंह देवड़ा है।

नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया

आरोप है कि देवड़ा ने नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। इस वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी और उसके दोस्तों ने सालभर पीड़िता के साथ दुराचार किया। पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाकर उससे 15 लाख रुपये भी ठग लिए।

8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज गया है

दहिसर पुलिस स्टेशन में आरोपी सूरज देवड़ा सहित 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनको पुलिस तलाश रही है। देवड़ा को विधायक चौधरी का करीबी बताया जा रहा है। हालांकि विधायक चौधरी ने इससे इनकार किया है।

विधायक के नाम पर बुना जाल

शाजापुर जिले की रहने वाली पीड़िता इंदौर में एमबीए कर रही है। अगस्त 2023 में उसे एजेंट मोहसिन अंसारी मिला। उसके बहकावे में पीड़िता अक्टूबर 2023 में इंदौर से मुंबई पहुंची। मुंबई आने के अगले ही दिन पीजी का मालिक सतीश धमकाकर उसे हाई-प्रोफाइल इवेंट में ले गया, जहां स्टेज पर करीब 25 लड़कियां डांस कर रही थीं। वहीं उसकी मुलाकात सूरज देवड़ा से हुई।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि मुलाकात के बाद सूरज देवड़ा ने नौकरी लगवाने का झांसा दिया और नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने और उसके दोस्तों ने सालभर पीड़िता के साथ दुराचार किया। उससे 15 लाख रुपये भी ठग लिए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।

ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: आजाद नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर सरिता उर्फ पंगु बाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में भ्रमण, संदिग्ध चेकिंग एवं हाटस्पाट निगरानी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जाली वाला मैदान भील कालोनी क्षेत्र में एक महिला अवैध मादक पदार्थ का क्रय-विक्रय कर रही है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

Source link
#इदर #क #छतर #क #मबई #म #वधयक #क #यह #नकर #लगवन #क #झस #दकर #दह #वयपर #म #धकल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *