Indore Zoo में जंगली जानवरों को देखने के साथ 14-D थिएटर में ले सकेंगे वीआर और होलोग्राम जू का मजा

Indore Zoo में जंगली जानवरों को देखने के साथ 14-D थिएटर में ले सकेंगे वीआर और होलोग्राम जू का मजा

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में अब जंगली जानवरों को देखने के साथ नया रोमांच जुड़ेगा। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 09:59:15 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 10:06:55 AM (IST)

Indore Zoo में जंगली जानवरों को देखने के साथ 14-D थिएटर में ले सकेंगे वीआर और होलोग्राम जू का मजा
इंदौर का चिड़‍ियाघर। फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर के जू में देश का पहला 14-D थिएटर जल्द शुरू होगा
  2. वीआर ग्लास से जंगल की घटनाएं अपने सामने होती महसूस करेंगे
  3. होलोग्राम जू में जानवरों की थ्रीडी आकृति करीब से दिखेगी

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बाघ, शेर, सियार सहित अन्य जंगली जानवरों को देखने जाने वालों को अब एक और रोमांचक अनुभव मिलेगा। चिड़‍ियाघर में जल्द ही 14-D थिएटर की शुरुआत होने वाली है। यहां आने वाले लोग इसमें होलोग्राम जू और वर्चुअल रियलिटी ग्लास का आनंद ले सकेंगे। वीआर ग्लास के जरिए लोग जंगल में होने वाली घटनाओं को अपने सामने होते हुए महसूस कर सकेंगे।

चिड़‍ियाघर के प्रबंधन के अनुसार देश में पहली बार किसी जू में इस तरह का 14-D थिएटर बनाया गया है। जो वर्चुअल रूप से यहां आने वालों को जंगल की घटनाओं को दिखाएगा और जानवरों की होलोग्राम इमेज से लोग उन्हें अपने करीब खड़ा देख सकेंगे। जू के अंदर खाली पड़ी जमीन पर इसका निर्माण मार्च 2025 में शुरू हुआ था। इसी महीने यह दर्शकों के लिए खोला जा सकता है।

अंतिम चरण में है काम

इंदौर जू के 14-D थिएटर का काम अब अंतिम चरण में है। प्रबंधन सभी चीजों का ट्रायल ले रहा है, ताकि यहां आने वाले दर्शकों को कोई परेशानी ना हो। जू घूमने के साथ अब यहां आने वाले लोग थिएटर का आनंद ले सकेंगे।

वर्चुअल रियलिटी ग्लास के जरिए लोगों को यह लगेगा कि सबकुछ उनकी सामने हो रहा है। होलोग्राम जू में जंगली जानवरों की थ्रीडी आकृति दिखाई जाएगी। इसके साथ ही जू के अंदर जंगल सफारी और कैफेटेरिया सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध की जाएंगी।

Source link
#Indore #Zoo #म #जगल #जनवर #क #दखन #क #सथ #14D #थएटर #म #ल #सकग #वआर #और #हलगरम #ज #क #मज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *