पुलिस के अनुसार कार चालक ने हादसे के बाद भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने करीब पांच किमी तक पीछा किया और चालक को पकड़ लिया।

HighLights
- कार ने रेपिडो बाइक को टक्कर मारी।
- सिर में चोट लगने से महिला की मौत।
- रेपिडो चालक की हालत गंभीर कायम।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। एमआर-10 पर ब्रिज पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रही कार ने बाइक(रेपिडो) को टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला कार में फंस और करीब 50 फीट तक घसीट कर ले गई। महिला की सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
हीरा नगर पुलिस के अनुसार महिला की पहचान 40 वर्षीय रचना पति रविंद्र शर्मा निवासी नंदानगर के रुप में हुई है। रचना सांवेर रोड़ स्थित कारखाना में काम करती है। रात करीब 9 बजे वह कारखाना से निकली और Call कर रेपिडो बाइक बुक की। पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार रुकी नहीं और बाइक सहित महिला को घसीट कर दूर तक ले गई। गंभीर अवस्था में रचना को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कार चालक ने हादसे के बाद भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने करीब पांच किमी तक पीछा किया और चालक को पकड़ लिया।
उसकी पहचान जितेश सोलंकी निवासी बाबू मूराई मोहल्ला के रुप में हुई है। हादसे में रेपिडो चालक को भी चोट आई है। रचना का पति रविंद्र शर्मा विधायक रमेश मैंदोला के आफिस में काम करता है।
Source link
#इदर #क #एमआर10 #पर #बरज #पर #कर #न #रपड #बइक #क #टककर #मरमहल #क #फट #घसट


