Operation Numkhor का Dulquer Salmaan कनेक्शन, फर्जी कागजात पर मंगाईं विदेशी Luxury Cars?

Operation Numkhor का Dulquer Salmaan कनेक्शन, फर्जी कागजात पर मंगाईं विदेशी Luxury Cars?


अभिनेता दुलकर सलमान इस समय एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। लग्जरी कारों की तस्करी से जुड़े एक मामले में कस्टम डिपार्टमेंट ने उनसे कोच्चि ऑफिस में पूरे 7 घंटे तक पूछताछ की है। खबरों के मुताबिक, इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

क्या है ऑपरेशन नुमखोर और दुलकर सलमान का कनेक्शन?

कस्टम डिपार्टमेंट और ईडी मिलकर ऑपरेशन नुमखोर (Operation Numkhor) चला रहे हैं। इसका मकसद भूटान और नेपाल जैसे देशों से फर्जी डॉक्यूमेंट्स के जरिए भारत में अवैध रूप से लाई जा रही लग्जरी गाड़ियों के रैकेट को पकड़ना है। अधिकारियों का आरोप है कि इन गाड़ियों को भारत में फर्जी नाम और पते पर रजिस्टर कराया गया था। इस मामले में दुलकर सलमान के अलावा एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के घर पर भी रेड डाली गई थी, हालांकि वहां कोई संदिग्ध गाड़ी नहीं मिली।
 

इसे भी पढ़ें: मुंबई की बारिश में Vicky Kaushal-Katrina Kaif का रोमांटिक अंदाज, एक्टर ने पत्नी को बताया ‘वॉरियर मदर’

सीज की गईं दुलकर की चार महंगी गाड़ियां

जांच के दौरान कस्टम विभाग ने दुलकर सलमान की चार लग्जरी कारें, जिसमें लैंड रोवर डिफेंडर, टोयोटा लैंड क्रूजर और निसान पेट्रोल शामिल हैं, सीज कर दी थीं। यहां तक कि उनकी तेलुगु फिल्म ‘लकी भास्कर’ में इस्तेमाल हुई एक निसान कार को भी कस्टडी में लिया गया था। हालांकि, कोर्ट के दखल के बाद दुलकर ने बैंक गारंटी देकर अपनी गाड़ियों को वापस छुड़ा लिया है। फिलहाल विभाग ने एक्टर पर सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया है और मामला अभी जांच के दौर में है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *