इंदौर के लवकुश चौराहा डबल डेकर फ्लाईओवर पर राहत की शुरुआत, अगले सप्ताह खुलेगी पहली लेन

इंदौर के लवकुश चौराहा डबल डेकर फ्लाईओवर पर राहत की शुरुआत, अगले सप्ताह खुलेगी पहली लेन

शहरवासियों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) आगामी सप्ताह से लवकुश चौराहा स्थित डबलडेकर फ्लाईओवर की एक लेन आ…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 10:28:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 10:28:31 AM (IST)

इंदौर के लवकुश चौराहा डबल डेकर फ्लाईओवर पर राहत की शुरुआत, अगले सप्ताह खुलेगी पहली लेन
डबल डेकर फ्लाईओवर की एक भुजा तैयार, दूसरी का कार्य जारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लवकुश चौराहा फ्लाईओवर पर राहत की शुरुआत, अगले सप्ताह खुलेगी पहली लेन
  2. अरविंदों से बाणगंगा तक बिना रुके गुजर सकेंगे, अगस्त में दूसरी भुजा देगी राहत
  3. वाहन चालकों का समय बचेगा और लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शहरवासियों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) आगामी सप्ताह से लवकुश चौराहा स्थित डबलडेकर फ्लाईओवर की एक लेन आम यातायात के लिए खोलने जा रहा है। इसके शुरू होते ही अरविंदो अस्पताल उज्जैन रोड की ओर से आने वाले वाहन बिना लवकुश चौराहे पर रुके सीधे बाणगंगा, मरीमाता और सांवेर रोड की दिशा में जा सकेंगे। इससे रोजाना हजारों वाहन चालकों का समय बचेगा और लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं नीचे यातायात का भार भी कम होगा।

दरसअल अरविंदों से बाणगंगा की तरफ जाने वाली लेन का लोड टेस्ट पूरा होने और सुरक्षा मंजूरी जारी होने के बाद अब इसको खोलने की तैयारी आइडीए ने कर ली है। बुधवार को इस भुजा से आम यातायात को खोलने की तैयारी हो चुकी है। इसके बाद एक लेन से आवागमन सुचारू रूप से चल निकल सकेगा। हालांकि इस भुजा पर लाइटिंग और अन्य कार्य किए जाना है, जिनका कार्य भी जारी रहेगा। आइडीए सीईओ परीक्षित झाड़े का कहना है कि एक भुजा को आगामी सप्ताह से वाहनों के लिए खोला जाएगा। टेस्टिंग परियड के तौर पर एक भुजा को खोला जा रहा है।

31 दिसंबर तक दूसरी भुजा होगी पूरी

लवकुश चौराहा पर बाणगंगा से अरविंदों की तरफ जाने वाली दूसरी भुजा का कार्य जारी है। इसका निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा। पहली भुजा पर ब्रिजिंग और सेगमेंट का लोड टेस्ट हो जाने से दूसरी भुजा पर लोड टेस्ट की जरूरत नहीं है। इस भुजा पर सेगमेंट पर स्लैब डालने का कार्य जारी है। इस लेन का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके बाद डामरीकरण और फिनिशिंग कार्य होंगे।

फ्लाईओवर पर रखे 247 सेगमेंट

1454 मीटर लंबे डबल डेकर फ्लाईओवर के एक स्पान पर 13 सेगमेंट रखे गए हैं। फ्लाईओवर के सभी 24 स्पान पर सीमेंट और स्टील के 30 हजार टन वजन के 247 सेगमेंट रखे गए हैं। सीमेंट के एक सेगमेंट की चौड़ाई 25 मीटर और वजन 120 टन हैं। इसके अनुसार 13 स्पान की चौड़ाई 351 मीटर और वजन 1560 टन हुआ। सेगमेंट में लगे सरियों की मदद से डिवाइडर बनाया गया है। वहीं मेट्रो के ऊपर 65 मीटर लंबी और 400-400 टन वजनी दो ब्रिजिंग लगाई गई है। यह ब्रिजिंग 23 मीटर ऊंचाई पर लगाई गई है। इसके दोनों तरफ 40 मीटर लंबी स्टील गर्डर लगी है।

आमजन को होंगे ये बड़े फायदे …

  • लवकुश चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • रोजाना हजारों वाहन चालकों का यात्रा समय कम होगा।
  • उज्जैन रोड से मरीमाता और सांवेर रोड तक तेजी से पहुंच सकेंगे।
  • चौराहे पर ट्रैफिक दबाव 40 प्रतिशत तक घटने की उम्मीद।
  • बारिश के दौरान जाम और जलभराव की समस्या में भी कमी आएगी।
  • नीचे सर्विस रोड और अन्य निर्माण कार्य आसानी से हो सकेंगे।

यह कार्य होना है शेष …

  • मरीमाता से उज्जैन रोड भुजा का शेष कार्य होगा
  • नीचे की सर्विस रोड को किया जाएगा तैयार
  • दोनों भुजाओं पर होंगे लाइटिंग और फिनिशिंग के कार्य

फैक्ट फाइल

  • 175 करोड़ है निर्माण लागत
  • 1454 मीटर लंबा है फ्लाईओवर
  • छह लेन होगा फ्लाईओवर
  • नीचे गुजर रही मेट्रो लाइन
  • पहला चौराहा जहां चारों दिशाओं में फ्लाईओवर की भुजा

इंदौर में लवकुश चौराहे पर डबलडेकर ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, दो दिन में हो सकता है ट्रायल रन

Source link
#इदर #क #लवकश #चरह #डबल #डकर #फलईओवर #पर #रहत #क #शरआत #अगल #सपतह #खलग #पहल #लन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *