
Jaaved Jaaferi on Boogie Woogie: अभिनेता जावेद जाफरी, जो इस समय इंडियाज बेस्ट डांसर में जज की भूमिका निभा रहे हैं ने मशहूर डांस शो ‘बूगी वूगी’ शो की शुरुआत की कहानी शेयर की. उन्होंने बताया कि शुरुआत में इस शो को कई लोगों ने पसंद नहीं किया. इतना ही नहीं सोनी चैनल की क्रिएटिव टीम का भी मानना था कि मुंबई के उपनगरों के बच्चों पर आधारित डांस शो दर्शकों को पसंद नहीं आएगा. इसलिए इस शो के विचार को “डाउन मार्केट” कहकर खारिज कर दिया गया था. इसके बावजूद, बूगी वूगी बाद में भारत के सबसे लोकप्रिय डांस रियलिटी शोज में शामिल हुआ.
What Jaaved Jaaferi Said: जावेद जाफरी ने क्या कहा?
जावेद जाफरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की, “यह सब तब शुरू हुआ, जब मेरे भाई नावेद ने तय किया कि वह हमारे पिता और मेरी परछाई से बाहर निकलना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं प्रोड्यूस करूंगा, और हम एक डांस शो बनाएंगे, जिसमें तुम जजों में से एक होंगे.’ उन्होंने और रवि बहल ने एक कंपनी बनाई, और इस तरह ‘बूगी वूगी’ शुरू हुआ, जिसमें मैं क्रिएटिव तौर पर शामिल था.
आगे उन्होंने बताया कि, “कई लोगों को लगता था कि यह शो कभी सफल नहीं होगा क्योंकि जैसा वेस्ट में है, वैसा स्ट्रांग कल्चर इंडिया में नहीं आया है. हालांकि उस समय सोनी के एग्जीक्यूटिव सुदेश अय्यर को यह आइडिया पसंद आया और उन्होंने टीम को शूट करने के लिए प्रोत्साहित किया, और इस तरह इस शो की सफलता की गाड़ी आगे बढ़ी”.
About Boogie Woogie: बूगी वूगी के बारे में
एक्टर जावेद जाफरी बूगी वूगी के जज की भूमिका में थे. यह शो लगभग 18 सालों तक टीवी पर चला, और भारत के सबसे मशहूर डांस रियलिटी शो में से एक बन गया. बूगी वूगी भारतीय टेलीविजन के टैलेंट शो में सबसे फेमस था. यह शो 1996 से 2014 तक चला. जावेद के अलावा शों में नावेद जाफरी और रवि बहल थे, जिन्होंने शो को होस्ट और जज किया था.
They all Look Same: सब एक तरह ही दिखते हैं
जावेद जाफरी ने एक पुराने इंटरव्यू में भारत के डांस रियलिटी शो की मौजूदा स्थिति पर अपनी राय रखी थी. उनका कहना है कि आज के ज्यादातर डांस शो एक जैसे लगते हैं और उनमें कुछ नया देखने को नहीं मिलता. उन्होंने कहा, “फॉर्मेट बदलने के बावजूद, शो को पेश करने का तरीका लगभग एक जैसा रहता है. देश में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन कोई शो अलग पहचान नहीं बना पा रहा.”
जावेद ने आगे कहा कि, आज के समय में डांसर इंटरनेट की मदद से दुनिया भर के डांस स्टाइल सीख रहे हैं. उनके समय में ऐसी सुविधाएं नहीं थीं. उन्होंने बताया कि ‘बूगी-वूगी‘ एक नया और अलग शो था, किसी की नकल नहीं. अगर यह शो दोबारा आता है, तो इसे पहले से बिल्कुल अलग और नए अंदाज में पेश किया जाएगा.
यह भी पढ़े: जावेद जाफरी की पत्नी से 16 करोड़ की ठगी, पुलिस जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे


