खजराना थाना क्षेत्र में नवजात का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था और उसके आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे थे। टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि सूचना मिल …और पढ़ें

HighLights
- प्रारंभिक जांच में नवजात छह से सात माह का प्री-मैच्योर शिशु प्रतीत हो रहा है
- शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है
- पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूछताछ कर रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कॉलोनी के समीप कचरे के ढेर में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव के आसपास कुछ आवारा कुत्तों को घूमते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव एमवाय अस्पताल भिजवाया।
टीआई मनोज सेंधव के अनुसार प्रारंभिक जांच में नवजात छह से सात माह का प्री-मैच्योर शिशु प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्रवासियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में नवजात का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था और उसके आसपास आवारा कुत्ते घूम रहे थे। टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि सुबह एफआरवी को सूचना मिली थी कि झुग्गी बस्ती के पास एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को एमवाय अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव के आसपास कुत्ते घूम रहे थे।
आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस
पुलिस जांच कर रही है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिन पहले एमवाय अस्पताल के बाथरूम में भी इसी तरह एक नवजात का शव मिला था। हालांकि घटना को एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस और अस्पताल प्रशासन शव फेंकने वाले तक नहीं पहुंच पाया है।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान के पास नवजात का शव मिला था, वहीं एमवाय अस्पताल का सोनोग्राफी विभाग भी स्थित है, जहां बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की जांच होती है।
www.naidunia.com
#इदर #खजरन #कषतर #म #कचर #क #ढर #म #मल #नवजत #क #कषतवकषत #शव #जच #म #जट #पलस

