Us Navy Women Officers:अमेरिकी नौसेना में महिला अधिकारियों की चिंता बढ़ी, प्रमोशन लिस्ट से नाम हटाने पर विवाद – Concerns Rise Among Female Officers In Us Navy Controversy Over Removal Of Names From Promotion List
“_id”:”6a2516b2af91faaf08073b70″,”slug”:”concerns-rise-among-female-officers-in-us-navy-controversy-over-removal-of-names-from-promotion-list-2026-06-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”US Navy Women Officers: अमेरिकी नौसेना में महिला अधिकारियों की चिंता बढ़ी, प्रमोशन लिस्ट से नाम हटाने पर विवाद”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ द्वारा नौसेना की प्रमोशन सूची से महिला अधिकारियों के नाम हटाए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महिला अधिकारियों ने आरोप लगाया कि इससे सेना में उनके करियर की सीमा तय होने का संदेश गया है। पेंटागन ने फैसले को योग्यता आधारित बताया, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं किए। इसी पर पूरा विवाद है। आइए, विस्तार से इसे समझते हैं…
पीट हेगसेथ के फैसले से बढ़ा विवाद – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की नौसेना में महिला अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ द्वारा नौसेना की प्रमोशन सूची से कई अधिकारियों के नाम हटाए जाने के बाद महिला अधिकारियों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है। खास बात यह है कि हटाए गए अधिकारियों में सभी महिला अधिकारी भी शामिल थीं। इसके बाद कई महिला अधिकारियों ने आशंका जताई है कि अब सेना में उनके करियर की एक सीमा तय की जा रही है और आगे बढ़ने के मौके कम हो सकते हैं।
आखिर प्रमोशन सूची से क्या बदलाव किया गया?
अमेरिकी नौसेना ने पहले 31 अधिकारियों को कैप्टन से वन-स्टार एडमिरल रैंक पर प्रमोट करने के लिए चुना था। लेकिन बाद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस सूची से नौ अधिकारियों के नाम हटा दिए। इनमें तीन महिला अधिकारी और दो अश्वेत अधिकारी शामिल थे। इस फैसले के बाद इस साल अमेरिकी नौसेना में एक भी महिला अधिकारी को वन-स्टार एडमिरल रैंक नहीं मिल पाएगी।
साल 2024 के सैन्य आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के करीब एक-चौथाई अधिकारी महिलाएं हैं। इसके बावजूद शीर्ष रैंक में महिलाओं की गैरमौजूदगी ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कई महिला अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला सेना में महिलाओं के भविष्य को लेकर गलत संदेश देता है।