इंदौर जिले के नौ नगरीय निकायों में अब 17.91 लाख और पंचायतों में 7.16 लाख मतदाता

इंदौर जिले के नौ नगरीय निकायों में अब 17.91 लाख और पंचायतों में 7.16 लाख मतदाता

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इंदौर जिले में नगरपालिकाओं एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद 27 जुलाई को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया।

यह सूची नगरपालिकाओं, नगर परिषदों, जनपद पंचायतों तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर उपलब्ध कराई गई है। जिले में कुल 25.08 लाख मतदाता हैं। इसमें नो नगरीय निकायों में 17.91 लाख और पंचायतों में 7.16 लाख मतदाता हैं।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए जिले में नगर निकायों के 2,436 मतदान केंद्रों पर 375 प्राधिकृत कर्मचारियों तथा पंचायतों के 1,217 मतदान केंद्रों के लिए 334 ग्राम पंचायतों में 334 प्राधिकृत कर्मचारियों की तैनाती की गई। आयोग द्वारा 15 मई से 25 जून तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं। सभी दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम सूची तैयार कर प्रकाशित की गई।

इसके अनुसार नगर निकायों में कुल 17,91,658 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 9,00,979 पुरुष, 8,90,586 महिलाएं तथा 93 अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर पालिक निगम इंदौर में सर्वाधिक 16,61,801 मतदाता हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 8,36,345 लाख और महिला मतदाता की संख्या 8,25,367 है।

महू जनपद पंचायत में सर्वाधिक मतदाता

जिले की 234 ग्राम पंचायतों की तैयार की गई मतदाता सूची में 7,16,523 मतदाता शामिल हैं। इनमें 3,62,004 पुरुष, 3,54,507 महिलाएं और 12 अन्य मतदाता हैं। जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में सर्वाधिक 2,05,731 मतदाता दर्ज हैं।

नगरीय निकाय और मतदाता

  • नगर निगम इंदौर 16,61,801
  • नगर परिषद महूगांव 31,535
  • नगर परिषद मानपुर 5,893
  • नगर परिषद राऊ 30,783
  • नगर परिषद सांवेर 12,758
  • नगर परिषद देपालपुर 15,220
  • नगर परिषद गौतमपुरा 11,140
  • नगर परिषद बेटमा 13,335
  • नगर परिषद हातोद 9,193
  • कुल 17,91,658

जनपद पंचायत में मतदाता

  • इंदौर 1,84,598
  • महू 2,05,731
  • सांवेर 1,68,968
  • देपालपुर 1,57,226
  • कुल 7,16,523

यह भी पढ़ें : इंदौर एयरपोर्ट की टॉप-10 रैंकिंग में वापसी, दूसरी तिमाही में नौवें पायदान पर पहुंचा; पहले था 13वें नंबर पर

Source link
#इदर #जल #क #न #नगरय #नकय #म #अब #लख #और #पचयत #म #लख #मतदत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *