इंदौर ने तीन रिकार्ड बनाकर ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ ने लिखी नई इबारत, पुलिस कमिश्नर ने दिलाई शपथ

इंदौर ने तीन रिकार्ड बनाकर ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ ने लिखी नई इबारत, पुलिस कमिश्नर ने दिलाई शपथ

इंदौर में 15 से 30 जुलाई तक चले ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का समापन हुआ। विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के जरिए लोगों को नशामुक्त जीवन का संदेश दि…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 08:56:11 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 08:56:11 AM (IST)

इंदौर ने तीन रिकार्ड बनाकर ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ ने लिखी नई इबारत, पुलिस कमिश्नर ने दिलाई शपथ
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. स्कूल, कॉलेज और बस्तियों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
  2. रैली, मैराथन और नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश प्रभावी।
  3. प्रतियोगिताओं और ई-शपथ के जरिए युवाओं को जोड़ा गया अभियान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इंदौर में 15 से 30 जुलाई तक संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का गुरुवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पुरस्कार वितरण एवं संकल्प के साथ समापन हुआ।

मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त नगरीय संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने अभियान के दौरान शहर के स्कूल-कालेजों, कोचिंग संस्थानों, कालोनियों, बस्तियों, गार्डनों, प्रमुख बाजारों, माल्स, औद्योगिक इकाइयों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों, स्पोर्ट्स अकादमियों, जेल एवं पर्यटन स्थलों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति व्यापक जनजागरूकता का अभियान चलाया।

लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश

अभियान में जनसंवाद, जागरूकता रैली, मानव शृंखला, बाइक रैली, कार रैली, मैराथन, ई-शपथ, नुक्कड़ नाटक, शार्ट फिल्म, रील्स, पेंटिंग, रंगोली, निबंध, स्लोगन, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी पाइंट एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

Source link
#इदर #न #तन #रकरड #बनकर #नश #स #दर #ह #जरर #न #लख #नई #इबरत #पलस #कमशनर #न #दलई #शपथ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *