Barwani News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, 11 घंटे तक चला धरना

Barwani News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, 11 घंटे तक चला धरना

बड़वानी के एसबीएन पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा केंद्र शुरू करने की मांग को लेकर गुरुवार को शुरू हुआ छात्र आंदोलन देर रात तक जारी रहा। दोपहर करीब 12 बजे से कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने बैठे छात्र-छात्राएं बारिश के बीच भी सड़क पर डटे रहे और अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा।

सुबह से कॉलेज परिसर में शुरू हुआ आंदोलन करीब 11 घंटे बाद रात लगभग 9.30 बजे समाप्त हुआ। कॉलेज और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 30 अगस्त तक विद्यार्थियों की मांगों के निराकरण का भरोसा दिया, जिसके बाद छात्रों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा उग्र आंदोलन

पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे विद्यार्थियों की सभा आयोजित हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी बात रखी। छात्र बादल गिरासे ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार डिजिटल शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को आगे बढ़ाने की बात करती है, लेकिन बड़वानी में आज तक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित नहीं हो सका है। इसके कारण हजारों अभ्यर्थियों को इंदौर, धार, खंडवा, खरगोन सहित अन्य शहरों में परीक्षा देने जाना पड़ता है।

2022 की घोषणा का दिया हवाला, रैली निकालकर पहुंचे कॉलेज

विद्यार्थियों ने बताया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर शुरू करने की घोषणा की थी। वर्षों बाद भी सेंटर पूरी तरह शुरू नहीं होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ऑनलाइन परीक्षा सुविधा के लिए विद्यार्थियों को इंदौर, धार और खंडवा जाना पड़ता है। इसी मांग को लेकर छात्रों ने पुराने कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य मार्गों पर विशाल रैली निकाली और कॉलेज पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़ें- MP News: जिला अस्पताल में 22 मासूमों की मौत से हड़कंप! बीते एक महीने से लगातार जा रही बच्चों की जान

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम भूपेंद्र रावत और तहसीलदार ने छात्र प्रतिनिधियों ने चर्चा की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीना सत्य ने एमपीपीएससी और एमपीईएसबी द्वारा अगस्त में ऑडिट टीम भेजे जाने का लिखित आश्वासन दिया। हालांकि, विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि वे धरातल पर काम शुरू होने तक आंदोलन के प्रति सजग रहेंगे। आखिरकार उच्च स्तर से समय-सीमा का भरोसा मिलने के बाद धरना स्थगित किया गया। प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। 

Barwani News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, 11 घंटे तक चला धरना

बड़वानी में मांगो को लेकर सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं।

 

बड़वानी में मांगो को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, छात्र नेता बादल गिरासे ने दी जानकारी

बड़वानी में मांगों को लेकर सड़क पर उतरे छात्र।

Source link
#Barwani #News #ऑनलइन #परकष #कदर #क #मग #क #लकर #सकड #छतर #क #परदरशन #घट #तक #चल #धरन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *