इंदौर में इंस्टाग्राम पर रील बनाने के बहाने 10 लाख की धोखाधड़ी, दोपहिया वाहन में रुपये रखकर फरार हुई युवती

इंदौर में इंस्टाग्राम पर रील बनाने के बहाने 10 लाख की धोखाधड़ी, दोपहिया वाहन में रुपये रखकर फरार हुई युवती

टरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम रील बनाने और फोटो खिंचवाने के बहाने 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सराफा स्थित सांवेरवाला ज्वैलर्स के मैने…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 12:25:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 12:25:24 PM (IST)

इंदौर में इंस्टाग्राम पर रील बनाने के बहाने 10 लाख की धोखाधड़ी, दोपहिया वाहन में रुपये रखकर फरार हुई युवती
रुपये लेकर फरार हुई युवती। -एआई इमेज

HighLights

  1. बैंक में कलेक्शन जमा कराने जा रहा था कर्मचारी
  2. मैनेजर को उसकी पुरानी परिचित युवती ने बातों में उलझाया
  3. युवती रुपये समेत दोपहिया वाहन लेकर फरार हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंटरनेट मीडिया के इंस्टाग्राम रील बनाने और फोटो खिंचवाने के बहाने 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सराफा स्थित सांवेरवाला ज्वैलर्स के मैनेजर को उसकी पुरानी परिचित युवती ने बातों में उलझाया और बैंक में जमा कराने के लिए ले जाए जा रहे 10 लाख रुपये अपनी एक्टिवा की डिक्की में रखवा लिए। इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर रुपये समेत दोपहिया वाहन लेकर फरार हो गई। मामले में एमजी रोड पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार फरियादी अंकित उपाध्याय सराफा स्थित सांवेरवाला ज्वैलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आठ अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह शोरूम का 10 लाख रुपये का कलेक्शन बैंक में जमा कराने के लिए दोपहिया से निकला था।

रुपये के साथ फोटो खिंचवाने और इंस्टाग्राम रील बनाने की बात कही

इसी दौरान डीआरपी लाइन के पास भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के गेट पर उसे अपनी पुरानी परिचित आयुषी बागदे उर्फ आयुषी वर्मा मिली। आरोप है कि युवती ने अंकित को रोककर कहा कि वह अक्सर बड़ी रकम बैंक में जमा कराने जाता है। उसने रुपये के साथ फोटो खिंचवाने और इंस्टाग्राम रील बनाने की बात कही।

भरोसा दिलाया कि रील बनाने के बाद रुपए वापस कर देगी

अंकित ने पहले इनकार कर दिया, लेकिन युवती की जिद और कसम देने पर वह स्नेहलतागंज स्थित उसके घर के पास चला गया। घर के पास पहुंचने पर युवती ने अंकित से 10 लाख रुपये अपनी एक्टिवा की डिक्की में रखने को कहा। उसने भरोसा दिलाया कि रील बनाने के बाद रुपए वापस कर देगी। परिचित होने के कारण अंकित ने रकम डिक्की में रख दी। इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर एक्टिवा लेकर वहां से चली गई और वापस नहीं लौटी।

Source link
#इदर #म #इसटगरम #पर #रल #बनन #क #बहन #लख #क #धखधड #दपहय #वहन #म #रपय #रखकर #फरर #हई #यवत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *