Priyanka Chopra Starrer Varanasi Director Ss Rajamouli Drops Antarctica Shoot Plan Says Team Finds Different W – Entertainment News: Amar Ujala

Priyanka Chopra Starrer Varanasi Director Ss Rajamouli Drops Antarctica Shoot Plan Says Team Finds Different W – Entertainment News: Amar Ujala

दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा है। हाल ही में उन्होंने अंटार्कटिका में शूटिंग के बारे में चल रही अटकलों पर जवाब दिया है। फिल्ममेकर ने कहा कि टीम ने बर्फीले महाद्वीप पर शूटिंग करने के बारे में सोचा था, मगर बाद में उन दृश्यों को अलग तरह से शूट करने का फैसला किया।





Priyanka Chopra Starrer Varanasi director SS Rajamouli drops Antarctica shoot plan says team finds different w

एसएस राजामौली
– फोटो : सोशल मीडिया


कहां शूटिंग का था प्लान?

द एम्पायर फिल्म पॉडकास्ट से बीतचीत में फिल्ममेकर ने बताया कि प्लानिंग के दौरान वे अंटार्कटिका में शूटिंग करने के बारे में बात कर रहे थे। क्रू ने इसके लिए तैयारी भी कर ली थी। मगर आखिर में, उन्होंने अपनी पसंद के दृश्य पाने के लिए दूसरे तरीकों का इस्तेमाल करने का फैसला किया।


Priyanka Chopra Starrer Varanasi director SS Rajamouli drops Antarctica shoot plan says team finds different w

राजामौली, वाराणसी
– फोटो : फेसबुक


क्यों चर्चा में थी फिल्म की शूटिंग?

इससे पहले मार्च में खबरों में कहा गया था कि ‘वाराणसी’ की टीम फिल्म के कुछ हिस्सों को अंटार्कटिका में शूट करने की योजना बना रही थी। इस विचार को लेकर काफी चर्चा थी, क्योंकि कठिन वातावरण में शूटिंग करने में कई चुनौतियां थीं।

प्रियंका चोपड़ा: कौन है अभिनेत्री की सबसे अच्छी दोस्त? साथ में बिकनी में दिए पोज; कहा- रूममेट से बहन बनी


Priyanka Chopra Starrer Varanasi director SS Rajamouli drops Antarctica shoot plan says team finds different w

एसएस राजामौली
– फोटो : सोशल मीडिया


टीम ने क्या तरीका अपनाया?

खबरों के मुताबिक अंटार्कटिका फिल्म की कहानी का हिस्सा है, हालांकि असल में वहां कोई यात्रा नहीं हुई। बर्फीले नजारों को फिर से बनाने के लिए प्रोडक्शन टीम ने किन जगहों और तरीकों का इस्तेमाल किया, इसका खुलासा नहीं किया गया है। राजामौली की हालिया बातों से पता चलता है कि टीम ने इस विचार पर काफी सोचा-विचार किया और आखिर में एक व्यावहारिक तरीका अपनाया। यह पता नहीं है कि दृश्य विजुअल इफेक्ट्स, कंट्रोल्ड सेट्स या दूसरी जगहों पर बनाए गए थे या नहीं।


Priyanka Chopra Starrer Varanasi director SS Rajamouli drops Antarctica shoot plan says team finds different w

वाराणसी फिल्म के किरदार
– फोटो : सोशल मीडिया


फिल्म में किन जगहों का हुआ जिक्र?

  • ‘वाराणसी’ दर्शकों को अलग-अलग जगहों और ऐतिहासिक समय-सीमाओं की यात्रा पर ले जाने का वादा करती है। 
  • फिल्म की कहानी अंटार्कटिका, अफ्रीका और प्राचीन रोम से होकर गुजरती है और फिर भारत के शहर वाराणसी में वापस आती है।
  • फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। 
  • ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Source link
#Priyanka #Chopra #Starrer #Varanasi #Director #Rajamouli #Drops #Antarctica #Shoot #Plan #Team #Finds #Entertainment #News #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *