इंदौर में एमआर-10 ब्रिज पर टोल नाका हटने से बना नया ब्लैक स्पॉट, आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

इंदौर में एमआर-10 ब्रिज पर टोल नाका हटने से बना नया ब्लैक स्पॉट, आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं

तेज गति से उतरने वाले वाहन और लवकुश चौराहा से आने वाले वाहन लंबे डिवाइडर कट पर आपस में उलझकर रोज हादसे का शिकार हो रहे हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 09:51:42 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 09:55:05 AM (IST)

इंदौर में एमआर-10 ब्रिज पर टोल नाका हटने से बना नया ब्लैक स्पॉट, आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
इंदौर में एमआर-10 पर बना ब्लैक स्पॉट।

HighLights

  1. पुलिस ने दुर्घटना कम करने पुराने टोल के पास नया चौराहा और सिग्नल लगाया था, पर वह बंद है
  2. लवकुश पर डबल डेकर ब्रिज निर्माण के कारण डायवर्जन से 12 कॉलोनियों के वाहन भी यहीं उलझते हैं
  3. मरीमाता की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी चौराहा से गुजरते हैं, बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर को यातायात में नंबर-वन बनाने और ब्लैक स्पॉटों को कम करने की दिशा में प्रयास जारी हैं, लेकिन एमआर-10 पर पुराने टोल नाके के निकट एक नया ब्लैक स्पॉट बन गया है। टोल नाका हटने के बाद, एमआर-10 ब्रिज से वाहन चालक तेज गति से आते हैं, जबकि डिवाइडर में एक लंबा कट होने से स्थिति अत्यंत खतरनाक हो गई है।

इस स्थान पर क्रासिंग के दौरान ब्रिज से आ रहे वाहन चालक और लवकुश चौराहा से तेज गति में आ रहे वाहन चालक आपस में उलझते हैं, जिससे सुबह से रात तक बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इस ब्लैक स्पॉट पर कई वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं।

पुराने टोल नाका पर बने चौराहे से दिया डायवर्जन

यातायात पुलिस ने दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुराने टोल नाका के आगे एक नया चौराहा बनाकर सिग्नल लगाया था, लेकिन यह पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा है। लवकुश चौराहा पर डबल डेकर ब्रिज के सर्विस रोड का निर्माण जारी है, जिसके कारण एमआर-10 से मरीमाता जाने वाले वाहन चालकों को पुराने टोल नाका पर बने चौराहा से डायवर्जन दिया गया है।

इससे लवकुश चौराहा, कुमेड़ी की एक दर्जन कॉलोनियों और एमआर-10 ब्रिज से आने वाले वाहन चालक चौराहा पर उलझते हैं। चौराहा पर दोनों तरफ वाहन चालकों के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, फिर भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, क्योंकि मरीमाता की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी चौराहा से गुजरते हैं।

वाहन चालकों ने लंबे कट को खोल दिया

हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से डिवाइडर बनाए जा रहे हैं, लेकिन पुराने टोल नाका पर लंबा कट दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ है। यातायात पुलिस ने यहां अस्थायी कट बनाने के लिए ड्रम और रस्सी का उपयोग किया था, लेकिन वाहन चालकों ने स्वयं ही लंबे कट को खोल दिया।

यहां पर एमआर-10 ब्रिज से उतरने वाले वाहन चालक कट से एमआर ग्रीन की ओर मुड़ते हैं और लवकुश चौराहा से तेज गति से आने वाले वाहन चालक ब्रिज की ओर जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

डिवाइडर बनाकर कट को समाप्‍त किया जाएगा

डिवाइडर बनाकर कट को बंद किया जाएगा। एमआर-10 पर बनाए गए नए चौराहा से मरीमाता चौराहा की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए डायवर्जन दिया गया है। डायवर्जन समाप्त होने के बाद, पुराने टोल नाका पर लंबे कट पर डिवाइडर बनाकर कट को समाप्त किया जाएगा। इसके बाद एमआर-10 मार्ग पर केवल एक ही चौराहा रहेगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं समाप्त हो जाएंगी। सिग्नल को जल्द से जल्द चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। – संतोष कुमार कौल, एडिशनल डीसीपी, ट्रैफिक

www.naidunia.com
#इदर #म #एमआर10 #बरज #पर #टल #नक #हटन #स #बन #नय #बलक #सपट #आए #दन #ह #रह #दरघटनए

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *