दीपावली पर पटाखों और आतिशबाजी के बीच कार्बाइड गन के इस्तेमाल पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस अफसरों ने चेतावनी जारी कर कहा कि कार्बाइड गन का इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है।

HighLights
- दीपावली पर जानलेवा कार्बाइड गन के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध
- अवैध भंडारण व बिक्री की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
- भौंरासला में घर से अवैध पटाखे बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दीपावली पर पटाखों और आतिशबाजी के बीच कार्बाइड गन के इस्तेमाल पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस अफसरों ने चेतावनी जारी कर कहा कि कार्बाइड गन का इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस ने कार्बाइड गन और इससे बनाए जाने वाले विस्फोटक उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि उपयोग, विक्रय और भंडारण करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अवैध भंडारण की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक पुलिस ने वीडियो जारी कर अपील की है कि वे बच्चों को कार्बाइड गन के खतरों के बारे में समझाएं और उन्हें ऐसे उपकरणों से दूर रखें। त्योहार की खुशी में किसी तरह की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 7049108283 जारी कर कहा कि अवैध भंडारण, खरीदी-बिक्री की तत्काल सूचना दें।
Source link
#इदर #म #दपवल #पर #करबइड #गन #बन.. #लपरवह #पडग #भर #अवध #बकर #पर #पलस #क #शकज


