राऊ के साईं विहार कॉलोनी में रविवार को दीपावली के दिन पवन सोनी ने अपनी पत्नी वर्षा की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी।
_m.webp)
HighLights
- राऊ के साईं विहार में पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की
- बच्चों को पार्क भेजकर दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम
- 18 घंटे की वॉइस रिकॉर्डिंग में साजिश का खुलासा होने का दावा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राऊ के साईं विहार कॉलोनी में रविवार को दीपावली के दिन पवन सोनी ने अपनी पत्नी वर्षा की हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। दंपती के 15 साल के नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि मां वर्षा और फैजान उर्फ रेहान की बातचीत की पिता पवन ने 18 घंटे की रिकॉर्डिंग कर ली थी, जिसके बाद कई बातों का खुलासा हुआ था। पवन ने वारदात के समय 15 साल के बेटे और सात साल की बेटी को खेलने के लिए पास के उद्यान में भेज दिया था।
शाम को लौटे बच्चे तो सामने दिखा खौफनाक मंजर
बता दें कि शाम करीब चार बजे दोनों बच्चे घर लौटे तो मां का शव कमरे में पड़ा था और पिता फंदे पर लटके मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतकों की पहचान पवन सोनी (40) और उसकी पत्नी वर्षा (35) के रूप में हुई थी। मृतक पवन मूल रूप से रीवा का रहने वाला था।
वह किराए के मकान में रहकर पराठे की दुकान लगाता था। पुलिस के अनुसार पवन और वर्षा ने करीब 18 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों शिर्डी में रहते थे। फिर करीब 15 साल पहले इंदौर आ गए, यहां दोनों जॉब करते रहे और परिवार को बढ़ाया।
नौकरी जाने के बाद खोली थी पराठे की दुकान
पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले वर्षा और पवन के बीच अनबन शुरू हुई। कारण पवन की नौकरी चली गई थी। बेटे ने बताया कि पापा की कमर में तकलीफ थी, इसलिए वह काम नहीं कर पा रहे थे। लगभग सात महीने पहले दोनों ने यहां पराठे की दुकान खोली थी। दुकान पर फैजान उर्फ रेहान शेड लगाने पहुंचा था। तब से ही उसकी मुलाकात वर्षा से होने लगी। लगभग पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को फैजान उर्फ रेहान से बात करते हुए देखा था। फिर पवन ने वर्षा को समझाया था, लेकिन उसने घर से जाने की धमकी देना शुरू कर दिया था। वर्षा का कहना था कि वह अपनी मर्जी से जीवन जिएगी, उसे कोई नहीं रोक सकता।
गांव जाते वक्त कमरे में छोड़ गए थे वॉइस रिकॉर्डर
पवन ने सच्चाई पता करने के लिए वॉइस रिकॉर्डर खरीदा था और बेटे के साथ उसे गांव जाने के पहले कमरे में रख दिया। इसके बाद वह गांव चले गए। जब वह वापस आए तो उस रिकॉर्डर में वर्षा, फैजान से अपनी बेटी को बेचने की बात कह रही थी। साथ ही पति की हत्या और बेटे को भी मारने की बात कर रहे थे। यह सब रिकॉर्डिंग सुनने के बाद पवन डर गया था। उसने हिंदूवादियों से संपर्क किया, लेकिन फैजान को पकड़ने के पहले ही पवन ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दे दिया।
गले में लिपटी थी जंजीर और शरीर में घुसा था चाकू
पवन के नाबालिग बेटे ने बताया कि पिता ने अपने पास ही वह रिकॉर्डर रखा था। वहीं रिकॉर्डिंग की बातें किसी को बताने से मना किया था। इसके चलते उसने किसी से बात नहीं की। बेटे ने घर में ही रिकॉर्डर होने की बात कही है। पवन और वर्षा के शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वर्षा के गले में जंजीर लिपटी हुई थी और शरीर में चाकू भी घुसा हुआ था। पुलिस के अनुसार सभी तथ्यों को लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपित पर केस दर्ज नहीं हुआ है। परिजनों के बयान के बाद केस दर्ज होगा।
यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, प्रदेश के इन जिलों में मिलेगा ठहराव
Source link
#इदर #म #दवल #पर #मरडरससइड #पतन #क #हतय #कर #फद #पर #लटक #पत #घट #क #ऑडय #म #खल #कई #रज

