इंदौर में देर रात जमकर बरसे बादल, मानसून सीजन में 526 मिमी बारिश; औसत से 18 प्रतिशत कम

इंदौर में देर रात जमकर बरसे बादल, मानसून सीजन में 526 मिमी बारिश; औसत से 18 प्रतिशत कम

Rain in Indore: भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में शुक्रवार को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 08:20:36 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 09:06:05 AM (IST)

इंदौर में देर रात जमकर बरसे बादल, मानसून सीजन में 526 मिमी बारिश; औसत से 18 प्रतिशत कम
इंदौर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है।

HighLights

  1. पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश
  2. इंदौर में बहुत दिनों से बारिश नहीं होने से किसान थे परेशान
  3. एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने से मिली राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर जिले में इस मॉनसून सीजन में अब तक 526 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जो कि अब तक औसत से 18 प्रतिशत कम है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश कारण अब तक की औसत बारिश से एक प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब तक औसत बारिश से 17 प्रतिशत कम पानी बरसा है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में शुक्रवार को दिनभर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। यह स्थिति अगले दो दिन बनी रहेगी।

naidunia_image

इंदौर में पांच घंटे में हुई 17.8 मिलीमीटर बारिश

इंदौर शहर में ढाई बजे शुरू हुई वर्षा सुबह साढ़े आठ बजे तक जारी रही। इसके बाद कुछ देर के लिए बारिश थमी। इंदौर में पांच घंटे में 17.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं जिले के सांवेर तहसील में सबसे अधिक 22.9 मिलीमीटर बारिश देपालपुर में 4.8 मिलीमीटर बारिश, गौतमपुरा में 7.6 मिलीमीटर बारिश हातोद में दो और महू में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम अपडेट

निम्न दबाव का क्षेत्र, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर बना पर उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

मानसून ट्रफ, माध्य समुद्र तल पर अब श्रीगंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र, डाल्टगंज, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रहा है।

ट्रफ, उत्तर-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे सौराष्ट्र के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश व आसपास के स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक, दक्षिण गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी के बीच स्थित बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- MP Weather: मानसून को लेकर IMD का नया अपडेट, जानिए इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में कैसा रहेगा अगले हफ्ते का मौसम

Source link
#इदर #म #दर #रत #जमकर #बरस #बदल #मनसन #सजन #म #मम #बरश #औसत #स #परतशत #कम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *