इंदौर में नाले में बहे युवक का शव मिला:  अहीरखेड़ी से बहे युवक की तलाश अब भी जारी, पुलिस चला रही रेस्क्यू अभियान – Indore News

इंदौर में नाले में बहे युवक का शव मिला: अहीरखेड़ी से बहे युवक की तलाश अब भी जारी, पुलिस चला रही रेस्क्यू अभियान – Indore News

इंदौर में नाले में बहे युवक का शव मिला:  अहीरखेड़ी से बहे युवक की तलाश अब भी जारी, पुलिस चला रही रेस्क्यू अभियान – Indore News


इंदौर में बुधवार शाम से देर रात तक हुई तेज बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव और तेज बहाव की स्थिति बन गई। इसी बीच अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के बहने की घटनाएं सामने आईं। लसूड़िया क्षेत्र में नाले में बहे एक युवक का शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया, जबकि अहीरखेड़ी में बहा युवक अब भी लापता है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार लसूड़िया मोरी निवासी 34 वर्षीय गोलू पुत्र आत्माराम पंवार बुधवार रात करीब 9 बजे तेज बारिश के बीच अपने पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था। वह नाले के किनारे से गुजर रहा था, तभी तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गया। गोलू ईंट बनाने की फेक्ट्री में काम करता है। उसके पिता आयशर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। एक छोटा भाई राकेश है। वह भी नौकरी करता है। पुल के नीचे कचरे में फंसा मिला शव काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह रेस्क्यू टीम ने उसका शव पुल के पास कचरे में फंसा हुआ बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस चला रही सर्च अभियान वहीं अहीरखेड़ी क्षेत्र में बुधवार को पानी के तेज बहाव में बहे युवक महेश चौहान का अब तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि महेश अपने दोस्त मनीष के साथ पुल की रपट पार कर रहा था। इसी दौरान दोनों तेज बहाव में बह गए। मनीष किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि महेश पानी में लापता हो गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बुधवार रात से ही आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान शुरू कर दिया था। गुरुवार सुबह भी राहत एवं बचाव दल लगातार महेश की तलाश में जुटा रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और रेस्क्यू टीम का अभियान जारी है।

Source link
#इदर #म #नल #म #बह #यवक #क #शव #मल #अहरखड #स #बह #यवक #क #तलश #अब #भ #जर #पलस #चल #रह #रसकय #अभयन #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *