इंदौर में बड़ा हादसा… तेजाजी नगर के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार

इंदौर में बड़ा हादसा… तेजाजी नगर के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार

नयता मुंडला में स्थित एक पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच ग …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 06:40:38 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 06:40:38 PM (IST)

इंदौर में बड़ा हादसा… तेजाजी नगर के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
तेजाजी नगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग।

HighLights

  1. तेजाजी नगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग
  2. नयता मुंडला में गोदाम में लगी है आग
  3. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तेजाजी नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नयता मुंडला में स्थित एक पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। पटाखे होने के कारण गोदाम के भीतर लगातार धमाके होने की भी आशंका बनी हुई है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (अग्निशमन दल) और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से गोदाम के आस-पास के इलाके को खाली करवा दिया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके और राहत कार्य बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

#इदर #म #बड #हदस.. #तजज #नगर #क #पटख #गदम #म #लग #भषण #आग #आसमन #म #उठ #धए #क #गबर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *