इंदौर में ब्रिक्स समूह की बैठक 20 मई से, पांच देशों के आएंगे प्रतिनिधि, अपने नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे

इंदौर में ब्रिक्स समूह की बैठक 20 मई से, पांच देशों के आएंगे प्रतिनिधि, अपने नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे

कार्यक्रम का फोकस युवा विकास, उद्यमिता, नवाचार एवं तकनीक आधारित अवसरों को बढ़ावा देना है। एंटरप्रेन्योर वर्किग ग्रुप की बैठक का शुभारंभ युवा कार्य एवं …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 19 May 2026 08:20:09 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 08:20:09 AM (IST)

इंदौर में ब्रिक्स समूह की बैठक 20 मई से, पांच देशों के आएंगे प्रतिनिधि, अपने नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे
इंदौर में होगी ब्रिक्स देशों की बैठक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर वर्किग ग्रुप के सम्मेलन में शामिल होने आज आएंगे मेहमान
  2. बैठक का शुभारंभ युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे करेंगी
  3. इस बैठक में युवा कार्य मंत्रालय की सचिव भी शामिल होंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ब्रिक्स कृषि समूह की बैठक से पहले इंदौर में मंगलवार से ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर वर्किंग ग्रुप (ईडब्ल्युजी) की बैठक आयोजित होगी। दो दिवसीय होने वाली इस बैठक में ब्रिक्स समूह के पांच सदस्य देश (ब्राजील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका) के करीब 50 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

ये प्रतिनिधि आज मंगलवार को इंदौर पहुंचेगे। कार्यक्रम का मुख्य फोकस युवा विकास, उद्यमिता, नवाचार एवं तकनीक आधारित अवसरों को बढ़ावा देना है। 20 मई को एंटरप्रेन्योर वर्किग ग्रुप की बैठक का शुभारंभ भारत सरकार की युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे करेंगे।

इस बैठक में युवा कार्य मंत्रालय की सचिव भी शामिल होंगी। होटल मेरियट में होने वाले आयोजन में शासकीय विभागों एवं औद्योगिक इकाइयों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके पहले मंगलवार शाम को ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर वर्किंग ग्रुप के पांच देशेां के सदस्यों के प्रतिनिधियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि ब्रिक्स कृषि समूह की बैठक इंदौर में 9 व 13 जून को होने वाली है। इसके पहले से 20 मई को ब्रिक्स एंटरप्रेन्योर वर्किंग ग्रुप (ईडब्ल्युजी) की मेजबानी इंदौर को मिली है।

20 मई : अपने नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे ब्रिक्स समूह के प्रतिनिधि

ब्रिक्स समूह देशों द्वारा अपने देशों का प्रेजेंटेशन देंगे। इसमें वे अपने-अपने देशों के उद्यमिता इको सिस्टम, नवाचार माडल, युवा उद्यमिता पहल की जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा डिजिटल नवाचार व तकनीकी अधारित नवाचार, समावेशी उद्यमिता, हरित उद्यमिता व जलवायु सकारात्मक व्यापार माडल पर पैनल चर्चा होगी।

21 मई : आइटी पार्क व पीथमपुर की फार्म इंडस्ट्री का करेंगे अवलोकन

उद्यमिता क्षमता व नेतृत्व विकास पर आयोजित कार्यशाला में ब्रिक्स समूह देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके बाद प्रतिनिधि दल क्रिस्टल आइटी पार्क का दौरा करेगा, जहां उन्हें प्रदेश में विकसित हो रहे आईटी एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रतिनिधि पीथमपुर स्थित सिपला लिमिटेड कंपनी का भ्रमण कर फार्मास्यूटिकल उत्पादन एवं आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं का अवलोकन करेंगे।

इंदौर में होगा 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, 11 देशों के कृषि मंत्री होंगे शामिल

#इदर #म #बरकस #समह #क #बठक #मई #स #पच #दश #क #आएग #परतनध #अपन #नवचर #क #परसतत #करग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *