इंदौर में मनचले ने AI से बनाए छात्रा के आपत्तिजनक फोटो, ब्लैकमेल कर तुड़वाई सगाई, केस दर्ज

इंदौर में मनचले ने AI से बनाए छात्रा के आपत्तिजनक फोटो, ब्लैकमेल कर तुड़वाई सगाई, केस दर्ज

इंदौर कॉलेज छात्रा की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने एक मनचले के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने छात्रा का एआई से फोटो बनाया और ब्लैकमेल किया। आरो …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 06:14:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 06:32:01 PM (IST)

इंदौर में मनचले ने AI से बनाए छात्रा के आपत्तिजनक फोटो, ब्लैकमेल कर तुड़वाई सगाई, केस दर्ज
इंदौर में मनचले ने AI से बनाए छात्रा के आपत्तिजनक फोटो

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कॉलेज छात्रा की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने एक मनचले के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने छात्रा का एआई से फोटो बनाया और ब्लैकमेल किया। आरोपित ने युवती की सगाई भी तुड़वा दी। आरोपित पीड़िता का परिचित है। पुलिस के अनुसार प्रथम वर्ष की छात्रा द्वारा आरोपित विशाल गुर्जर निवासी राऊ के विरुद्ध शिकायत की थी। बयान लेकर पुलिस ने विशाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली।

परिचय का फायदा उठाकर बनाया शादी का दबाव

साल 2024 में एक कार्यक्रम के दौरान विशाल से पीड़िता का परिचय हुआ था। इस दौरान विशाल ने फोटो खींच लिए थे। बातचीत बढ़ने पर विशाल शादी का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर उसने एआई से फोटो बनाए और इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने लगा। स्वजन ने पीड़िता का अन्य जगह रिश्ता तय किया तो आरोपित ने एडिटेड फोटो भेज कर रिश्ता तुड़वा दिया।

होटल में महिला से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

महिला पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर स्कीम-71 निवासी अचल प्रेम जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार भंवरकुआं निवासी महिला का तलाक हो चुका है। अचल ने पिछले साल शादी के संबंध में चर्चा की और भंवरकुआं स्थित होटल में शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में पुलिस की आरती उतारकर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, गौ तस्करी के खिलाफ हुंकार

Source link
#इदर #म #मनचल #न #स #बनए #छतर #क #आपततजनक #फट #बलकमल #कर #तडवई #सगई #कस #दरज

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *