इंदौर में मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री तुलसीराम सिलावट को महिलाओं ने पानी और अन्य समस्याओं को लेकर घेरा

इंदौर में मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री तुलसीराम सिलावट को महिलाओं ने पानी और अन्य समस्याओं को लेकर घेरा

रविवार को मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे मंत्री तुलसीराम सिलावट को रहवासियों ने घेर लिया। उनका कहना था कि बोरिंग में पानी नहीं आ रहा…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 09:10:31 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 09:10:31 PM (IST)

इंदौर में मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री तुलसीराम सिलावट को महिलाओं ने पानी और अन्य समस्याओं को लेकर घेरा
मंत्री तुलसीराम सिलावट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कहा- बोरिंग में पानी नहीं आ रहा, क्या करें
  2. सिलावट ने एक-दो दिन में बोरिंग कराने का आश्वासन दिया
  3. महिलाओं ने सिलावट से कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या गंभीर है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : रविवार को मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे मंत्री तुलसीराम सिलावट को रहवासियों ने घेर लिया। उनका कहना था कि बोरिंग में पानी नहीं आ रहा है। उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। सिलावट ने एक-दो दिन में बोरिंग कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद रहवासियों का आक्रोश दूर हुआ।

सिलावट रविवार को तलावली चांदा पहुंचे थे। वे यहां एक कार्यकर्ता के घर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब बाहर निकले तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। पार्षद राकेश सोलंकी और अन्य ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं मानी तो मंत्री ने उनसे बात की।

महिलाओं ने कहा पानी नहीं आ रहा

घेराव कर रही महिलाओं ने सिलावट से कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या गंभीर है। बोरिंग में पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है। गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। रहवासियों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री सिलावट ने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि एक-दो दिन में बोरिंग करवाया जाएगा। इसके बाद महिलाओं का आक्रोश कम हुआ।

मंत्री के सामने रखी अन्य समस्याएं

महिलाओं ने मंत्री के सामने पेयजल के साथ-साथ अन्य समस्याएं भी रखी। किसी ने कहा कि उन्हें लाडली बहना योजना का पैसा नहीं मिल रहा है तो किसी बुजुर्ग ने कहा कि उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। सिलावट ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस बारे में मंत्री तुलसीराम सिलावट का पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

पंचवटी की टंकी का निर्माण शुरू हो गया है

तलावली चांदा सहित आसपास के क्षेत्र में पानी की समस्या है। हमने पंचवटी टंकी का काम शुरू करवा दिया है। इसके अलावा नए बोरिंग भी करवा रहे हैं। इन कामों के पूरा होने पर रहवासियों को राहत मिलेगी। कुछ लोगों ने अन्य शिकायतें भी की हैं उनका भी समाधान करेंगे। -राकेश सोलंकी पार्षद वार्ड 35

यह भी पढ़ें- MP High Court : ‘मंत्री सिलावट के खिलाफ चुनाव याचिका चलेगी या नहीं, पहले यह तय होगा’

Source link
#इदर #म #मन #क #बत #करयकरम #म #पहच #मतर #तलसरम #सलवट #क #महलओ #न #पन #और #अनय #समसयओ #क #लकर #घर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *