Guwahati Homestay Student Murder Case

Guwahati Homestay Student Murder Case

गुवाहाटी10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Guwahati Homestay Student Murder Case

असम के गुवाहाटी में एक होमस्टे में मृत पाई गई 22 साल की छात्रा के परिवार ने आरोप लगाया है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई।

छात्रा के पिता ने रविवार सुबह मीडिया को बताया कि उन्होंने बेटी के शरीर पर जख्म के कई निशान देखे। उन्हें कहा कि हत्या से पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया था।

छात्रा के पिता ने आगे बताया कि आधी रात को बेटी का कॉल आया था। वह सिर्फ इतना ही कह सकी- वो मुझे मार डालेंगे। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। आशंका है कि उससे फोन छीन लिया गया होगा।

घटना के बाद पुलिस ने उसके साथ ठहरे 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड आसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आसिफ का दावा है कि छात्रा ने आत्महत्या की है। लेकिन, पुलिस को प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है।

आजरा इलाके के इसी होमस्टे में दोनों शुक्रवार की रात को ठहरे थे।

आजरा इलाके के इसी होमस्टे में दोनों शुक्रवार की रात को ठहरे थे।

छात्रा सोशियोलॉजी की स्टूडेंट थी और धारापुर की रहने वाली थी।

छात्रा सोशियोलॉजी की स्टूडेंट थी और धारापुर की रहने वाली थी।

केयरटेकर ने सुनी थी चिल्लाने की आवाजें

आजरा इलाके में स्थित होमस्टे के केयरटेकर बिपुल बाइलुंग ने बताया कि दोनों रूम नंबर-10 में ठहरे हुए थे। दोनों ने रात को करीब साढ़े 9 बजे खाने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद रात को करीब ढाई बजे किसी मर्द के चिल्लाने की आवाज सुनी था, जो कह रहा था- उठो, उठो।

बाइलुंग ने कहा- जब हम आवाज की दिशा में गए, तो देखा कि रूम नंबर-10 में लड़की फर्श पर पड़ी हुई थी और लड़का उसकी बॉडी पकड़े हुए था। बाइलुंग ने आगे बताया कि ये दोनों अक्सर इसी होमस्टे में ठहरते थे और शुक्रवार की रात भी उन्होंने यहां कमरा बुक किया था।

बाइलुंग ने कहा- हमने पुलिस को खबर दी। इसके बाद लड़की को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मीडिया को जानकारी देते हुए गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी (वेस्ट) बोलिन देवरी।

मीडिया को जानकारी देते हुए गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी (वेस्ट) बोलिन देवरी।

एक महीने में 5वीं बार होमस्टे में आए थे: डीसीपी

गुवाहाटी पुलिस के डीसीपी (वेस्ट) बोलिन देवरी ने कहा- आसिफ का कहना है कि छात्रा ने छत के पंखे से फांसी लगाई थी और उसने उसे नीचे उतारा था। लेकिन पुलिस को उसके दावे पर शक है। डीसीपी ने कहा है कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

उन्होंने आगे कहा- जांच के दौरान हमें मालूम हुआ है कि दोनों इस महीने पांचवीं पर होमस्टे में ठहरने आए थे। जांच में यह भी पता चला है कि दोनों से ही उनके डॉक्यूमेंट्स नहीं लिए गए थे। होमस्टे के मालिक से पूछताछ कर ली गई है। होमस्टे के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

गुवाहाटी में हिंदू संगठन प्रदर्शन करते हुए।

गुवाहाटी में हिंदू संगठन प्रदर्शन करते हुए।

लव जिहाद का आरोप, इलाके में तनाव

मृतका हिंदू समुदाय से थी और गिरफ्तार आरोपी मुस्लिम है, जिसके चलते घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। शनिवार को कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

अंगीठी में कुकिंग ऑयल की जगह केरोसिन डाला, महिला झुलसी:बचाते समय पति भी जला

पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग के सिटोंग में गुरुवार रात एक होमस्टे के बारबेक्यू में आग लग गई। इसमें नवविवाहिता 60% झुलस गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में पति भी झुलस गया। महिला को इलाज के लिए सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Guwahati #Homestay #Student #Murder #Case

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *