स्वजन ने आरोप लगाया कि फीस नहीं जमा करने पर कक्षा से बाहर निकालकर अन्य कक्षा में दरी पर बैठाया। आठ वर्षीय रिद्धि के पिता गौरव मित्तल ने बताया कि सोमवा…और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली पब्लिक एलिमेंट्री में परिजनों का हंगामा
- पैरेंट्स को दी भविष्य खराब करने की धमकी
- फीस के नाम पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सांवेर रोड स्थित दिल्ली पब्लिक एलिमेंट्री स्कूल में फीस जमा नहीं होने पर बच्चों को दरी पर बैठाने का मामला सामने आया है। सोमवार को स्कूल परिसर में स्वजन ने हंगामा किया और बाणगंगा थाने में भी शिकायत की।
स्वजन के आरोप और मानसिक प्रताड़ना
स्वजन ने आरोप लगाया कि फीस नहीं जमा करने पर कक्षा से बाहर निकालकर अन्य कक्षा में दरी पर बैठाया। आठ वर्षीय रिद्धि के पिता गौरव मित्तल ने बताया कि सोमवार को बेटी घर आई और रोने लगी। तब पता चला कि इस तरह का व्यवहार किया गया। बच्चों के साथ मानसिक प्रताड़ना हुई।
स्कूल निदेशक पर धमकी देने का आरोप
मंगलवार को स्कूल जाकर इस संबंध में निदेशक से चर्चा की तो वह धमकी देने लगे कि जो करना है कर लो, बच्ची का भविष्य खराब करने तक की धमकी दी गई। थाने में मांग की कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जबकि नियमानुसार फीस जमा नहीं होने पर बच्चों को इस तरह से परेशान नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- नीमच में ट्रेन पलटाने की बड़ी साजिश? शरारती तत्वों ने ट्रैक पर बिछाया लोहे का जाल, ट्रेन के इंजन में फंसा; हादसा टला
स्कूल प्रबंधन का पक्ष
वहीं मामले में स्कूल प्रबंधन के हेमंत गोयल का कहना है कि फीस जमा करने के लिए अभिभावकों को कहा गया था। किसी भी बच्चे को दरी पर नहीं बैठाया गया है। बच्चों को कक्षा से बाहर भी नहीं किया था।
Source link
#इदर #म #मसम #बचच #क #सथ #सकल #क #नरदयत #फस #जम #नह #करन #पर #दर #पर #बठय #रत #हए #घर #पहच #छतर #भडक #परजन


