इंदौर में मोहर्रम पर ड्रग्स सप्लाई की साजिश, बीजेपी लिखी कार से तस्कर पकड़े

इंदौर में मोहर्रम पर ड्रग्स सप्लाई की साजिश, बीजेपी लिखी कार से तस्कर पकड़े

टीम ने बेचने वाले पैडलर की जानकारी जुटाई और आरोपित नूरा उर्फ फिरोज निवासी श्रीबाग कॉलोनी,शिफाज उर्फ गब्बू निवासी श्रीबाग कालोनी और अहमद उर्फ भय्यू निव…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 07:53:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 07:56:38 PM (IST)

इंदौर में मोहर्रम पर ड्रग्स सप्लाई की साजिश, बीजेपी लिखी कार से तस्कर पकड़े
इंदौर में कार जब्‍त। एआई फोटो।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। आरोपितों की मोहर्रम के में एमडी ड्रग्स खपाने की साजिश थी। कार पर बीजेपी लिखकर शहर में प्रवेश कर चुके थे। पुलिस अब खरीदने वाले पैडलर और बेचने वाले तस्करों के संबंध में जांच कर रही है।

डीसीपी(अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मोहर्रम को देखते हुए अपराध शाखा और इंटेलिजेंस की टीम अलर्ट की गई थी। गुरुवार को सूचना मिली कि रातभर जागने वाले युवा ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं।

टीम ने बेचने वाले पैडलर की जानकारी जुटाई और आरोपित नूरा उर्फ फिरोज निवासी श्रीबाग कॉलोनी,शिफाज उर्फ गब्बू निवासी श्रीबाग कालोनी और अहमद उर्फ भय्यू निवासी सिकंदराबाद कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी के अनुसार आरोपितों से 11.7 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है। तीनों आरोपित बगैर नंबर प्लेट की कार से आ रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी की और आरोपितों को टिगरिया बादशाह रोड़ से पकड़ लिया।

Source link
#इदर #म #महररम #पर #डरगस #सपलई #क #सजश #बजप #लख #कर #स #तसकर #पकड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *