राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले आयोजन छात्रों की गूंज में कांग्रेस का चिन्ह और झंडा प्रतिबंधित रहेगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने ब…और पढ़ें

HighLights
- हिदायत दी कि कार्यक्रम में 35 साल से ज्यादा उम्र वाले शामिल नहीं होंगे
- ऐसे में नेता भी उम्मीद ना रखें कि उन्हें प्रवेश मिलेगा, ना कोई मंच पर रहेगा
- ना ही राहुल गांधी से किसी तरह की मुलाकात के लिए जद्दोजहद करेगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले आयोजन छात्रों की गूंज में कांग्रेस का चिन्ह और झंडा प्रतिबंधित रहेगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बुधवार को इंदौर, राऊ और सांवेर में आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक ली।
बैठक में चौधरी ने सभी नेताओं को हिदायत भी दे दी कि कार्यक्रम में 35 साल से ज्यादा उम्र वाले शामिल नहीं होंगे। ऐसे में नेता भी उम्मीद ना रखें कि उन्हें प्रवेश मिलेगा। ना कोई मंच पर रहेगा ना ही राहुल गांधी से किसी तरह की मुलाकात के लिए जद्दोजहद करें।
बुधवार को एक के बाद आयोजन को लेकर कई बैठकें हुई। बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, उषा नायडू, पूर्व विधायक विजयालक्ष्मी साधौ, पंकज उपाध्याय, इंदौर प्रभारी बाला बच्चन समेत तमाम ब्लाक व जिला अध्यक्ष शामिल रहे।
हरीश चौधरी और जीतू पटवारी ने कहा कि आयोजन पूरी तरह गैर राजनैतिक है। ऐसे में पार्टी के चिन्ह या झंडे का इसमें उपयोग नहीं करें। प्रचार के लिए पदाधिकारी पोस्टर-होर्डिंग लगा रहे हैं तो खुद की तस्वीर नाम दे सकते हैं लेकिन बिना पार्टी के चिन्ह है। इस आयोजन को विद्यार्थियों की मांग और समस्या पर ही केंद्रित रखना है।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे प्रभारियों के अलावा अब पूर्व मंत्री विधायकों को भी काम की निगरानी के लिए विशेष प्रभारी बनाया गया है। सांवेर में ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक में भी चौधरी ने ब्लाक पदाधिकारियों विक्रम चौधरी, हनी यादव, रफीक अली के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया।
डेढ़ लाख पंजीयन
इस बीच छात्रों की गूंज के लिए कुल डेढ़ लाख पंजीयन होने का दावा कांग्रेस ने किया है। बुधवार रात को परदेशीपुरा चौराहे पर कांग्रेस अध्यक्ष चौकसे के साथ कार्यकर्ताओं ने इसका जश्न मनाया। एक दिन पहले ऐसा ही जश्न भंवरकुआं क्षेत्र में कांग्रेसियों ने एक लाख पंजीयन पर मनाया था।इस बीच कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अनुमति का इंतजार किए बिना उन्होंने अब रीजनल पार्क के सामने आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।
Source link
#इदर #म #रहल #गध #क #छतर #क #गज #म #कगरस #क #चहन #परतबधत #सल #स #जयद #उमर #वल #क #नह #मलग #परवश


