इंदौर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

इंदौर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। शहर में तत्कालीन विवाद में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। गांधी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह शराब दुकान के बाहर युवक की चाकू गोदकर हत्या का कर दी गई है। मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हेमंत उर्फ हेमू जाट (39) निवासी सिद्धार्थ नगर के साथ आरोपित कृष्णा पाटिल (30) और राजेश चौहान (35) तीनों शराब दुकान के बाहर शराब पी रहा थे। इस दौरान तीनों में कहासुनी हो गई।

यह विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्णा पाटिल ने चाकू निकालकर हेमंत पर हमला कर दिया। हेमंत के सीने और पेट पर तीन वार किए। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और हेमंत को अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार मृतक हेमंत ई-रिक्शा चलाता था, उसके खिलाफ पहले से चार अपराध दर्ज हैं। वहीं आरोपित कृष्णा आदतन अपराधी है।

मां को चौराहे तक जाने का कहकर निकला था हेमंत

मां मीना ने बताया कि हेमंत घर से निकलते समय बोला था वह चौराहे तक जा रहा है और थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। मां ने साथ चलने की बात कही तो हेमंत ने मना कर दिया था।

सुबह करीब 11 बजे हेमंत को उसके बच्चों को स्कूल छोड़ने भेजने वाली थी, लेकिन इससे पहले एक व्यक्ति घर पहुंचा और बताया कि बेटे को चोट लगी है।

घटना के बाद हेमंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान मां रोती-बिलखती रही। हेमंत की दोनों पत्नियों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी दोनों बेटियां अनाथ हो गई हैं।

मुख्य आरोपित पर 17 अपराध दर्ज

मुख्य आरोपित कृष्णा पाटिल इलाके का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह आए दिन लोगों से विवाद करता रहता है। कई बार जेल जाने के बाद भी उसकी आपराधिक गतिविधियां कम नहीं हुई है।

Source link
#इदर #म #शरब #पन #क #दरन #हए #ववद #म #यवक #क #चक #गदकर #हतय #आरपत #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *