इंदौर में शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री करवाने के लिए लग रही भीड़, सर्वर की सुस्ती से बढ़ रहा इंतजार

इंदौर में शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री करवाने के लिए लग रही भीड़, सर्वर की सुस्ती से बढ़ रहा इंतजार

नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में जमीन, प्लाट, मकान, दुकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। बढ़ते दबाव के बीच पंजीयन कार्यालयों में दे…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 11:05:09 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 11:05:09 AM (IST)

इंदौर में शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री करवाने के लिए लग रही भीड़, सर्वर की सुस्ती से बढ़ रहा इंतजार
शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री करवाने के लिए लग रही भीड़। -एआई इमेज

HighLights

  1. नवरात्र में पंजीयन का दबाव
  2. स्लॉट निपटाने में देर रात तक काम
  3. पंजीयन कार्यालयों में देर रात तक दस्तावेज पंजीकृत हो रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में जमीन, प्लाट, मकान, दुकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। बढ़ते दबाव के बीच पंजीयन कार्यालयों में देर रात तक दस्तावेज पंजीकृत हो रहे हैं, लेकिन सर्वर की धीमी गति से रजिस्ट्री में देरी हो रही है। इससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

दरअसल श्राद्ध पक्ष में खरीदार रजिस्ट्रियां कम करवाते हैं, लेकिन इसके समाप्त होने के बाद से पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ गई है। अधिक संख्या में दस्तावेज पंजीयन होने से पंजीयन कार्यालय में स्लाट बुकिंग की संख्या बढ़ गई है।

सभी स्लॉट में रजिस्ट्री उसी दिन हो जाए, इसलिए कार्यालयों में देर रात तक काम किया जा रहा है। समय अधिक लगने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू का कहना है कि बुक किए गए सभी स्लाट की रजिस्ट्री पूरी होने तक कार्यालयों में काम जारी रहता है। ताकि खरीदारों का काम उसी दिन पूरा हो जाए और परेशान नहीं होना पड़े।

स्वामित्व योजना से बढ़ा दबाव

प्रदेश में स्वामित्व योजना में आबादी भूमि की रजिस्ट्री शुरू की गई है। पूरे प्रदेश में यह रजिस्ट्री होने से इसका दबाव भी सर्वर पर पड़ रहा है। स्लॉट पूरे करने में दिक्कत आ रही है और सर्वर पर लोड बढ़ने से प्रक्रिया धीमी हो गई है। सर्वर की धीमी गति के कारण लोगों के दस्तावेज देरी से पंजीकृत हो रहे हैं।

फेसबुक पर ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला से दो लाख की ठगी

इंदौर। साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला के साथ 2 लाख की धोखाधडी़ कर ली। तेजाजी नगर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। आइपी एड्रेस और बैंक खातों की जांच चल रही है।पुलिस के अनुसार सिल्वर स्प्रिंग फेस-1 निवासी मनीषा गुप्ता द्वारा शिकायत की है।

मनीषा ने पुलिस को बताया 14 अगस्त को फेसबुक पर ट्रेडिंग लर्निंग ग्रूप के नाम का विज्ञापन आया था। उस पर बातचीत की तो प्ले स्टोर पर एक एप इंस्टाल करवा लिया। डील की स्कीम बताई और कहा कि निवेश करने पर 2 से 10 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। आरोपितों ने मनीषा से 2 लाख रुपये जमा करवा कर ठगी कर ली।

यह भी पढ़ें- भोपाल में नवरात्र में रजिस्ट्री के लिए बचे सिर्फ 4 दिन, 17 से 20 अक्टूबर तक बंद रहेंगे पंजीयन कार्यालय

Source link
#इदर #म #शभ #महरत #म #रजसटर #करवन #क #लए #लग #रह #भड #सरवर #क #ससत #स #बढ #रह #इतजर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *