इंदौर में सड़कों पर रातभर पुलिस का ‘सरप्राइज ऑपरेशन’, 397 पर कार्रवाई

इंदौर में सड़कों पर रातभर पुलिस का ‘सरप्राइज ऑपरेशन’, 397 पर कार्रवाई

इंदौर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 101 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 12:12:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 01:25:19 PM (IST)

इंदौर में सड़कों पर रातभर पुलिस का ‘सरप्राइज ऑपरेशन’, 397 पर कार्रवाई
इंदौर पुलिस ने त्योहार से पहले चलाया विशेष चेकिंग अभियान। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गणेशोत्सव से पहले चारों जोन में सघन चेकिंग
  2. पुलिस द्वारा 195 से अधिक वारंट भी तामील किए
  3. शराब पीकर वाहन चलाने वाले 101 पकड़े

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों से पहले पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात शहर में अचानक सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया। पुलिस की टीमें एक साथ सड़कों पर उतरीं। गुंडे-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के साथ होटल-लाज, ढाबे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील इलाकों की जांच की गई।

अभियान में बड़ी संख्या में संदिग्धों को चेक किया गया, जिनमें से 397 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस की इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार आरोपित भी निशाने पर रहे। विभिन्न मामलों में वांछित 195 से अधिक वारंट तामील कराए गए। इनमें 46 स्थायी वारंट, 45 गिरफ्तारी वारंट और 104 जमानती वारंट शामिल हैं। पुलिस का फोकस ऐसे अपराधियों पर रहा, जो वारदात के बाद फरार चल रहे थे या लगातार पुलिस की निगरानी में थे।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई

रात की चेकिंग में यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 101 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा ब्लैक फिल्म, हूटर और माडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों की भी जांच की गई।

अवैध हथियार रखने वालों पर भी कार्रवाई हुई। द्वारिकापुरी थाना पुलिस ने एक आरोपित को अवैध तलवार के साथ पकड़ा और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। खजराना में जिलाबदर बदमाश को भी पकड़ा गया।

84 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस ने आदतन अपराधियों को थानों पर बुलाकर उनकी गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई। इस दौरान कुल 84 बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई/समंस तामील किए गए।

यह भी पढ़ें- इंदौर में ‘गोरिल्ला’ बना ट्रैफिक पुलिस का साथी… अनोखे अभियान ने लोगों को नियमों का पढ़ाया पाठ; Video Viral

Source link
#इदर #म #सडक #पर #रतभर #पलस #क #सरपरइज #ऑपरशन #पर #कररवई

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *