ड्रिंक एंड ड्राइव में गाड़ी रोकने पर युवती ने चौराहा पर हंगामा कर डाला। एएसआइ से हुज्जत की और अनर्गल आरोप लगाए। एसीपी रुबिना मिजवानी को मौके पर आना पड…और पढ़ें

HighLights
- चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर एएसआइ से हुज्जत करना पड़ा भारी
- चौराहे पर तमाशा करने वाली युवती को कोर्ट से मिली जमानत
- उज्जैन की ओर से आ रही कार में सवार थे हुड़दंगी, केस दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ड्रिंक एंड ड्राइव में गाड़ी रोकने पर युवती ने चौराहा पर हंगामा कर डाला। एएसआइ से हुज्जत की और अनर्गल आरोप लगाए। एसीपी रुबिना मिजवानी को मौके पर आना पड़ा। पुलिस ने गाड़ी जब्त की और युवती, उसके ब्वायफ्रेंड और चालक पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
कार रोकने पर पुलिसवालों को दी धमकी और बनाया वीडियो
वाकया हीरानगर थाना अंतर्गत चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा का है। एएसआइ राजेंद्र रघुवंशी और देवराज बघेल संदेही वाहन चालकों की जांच कर रहे थे। पुलिस ने उज्जैन की ओर से आ रही कार (डब्ल्यूबी 16बीएफ 2500) को रोका। चालक ने शराब पी रखी थी।
पुलिस ने गाड़ी जब्त करने के लिए थाने भेजी तो कार में बैठी युवती हंगामा करने लगी। पुलिसवालों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने लगी। उसने पुलिस वालों को धमकाया और खुद ही वीडियो बनाया।
शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज
मौके पर पुलिस बल पहुंचा तो सोमाली नायक निवासी मौजा ओडिशा, कालीदास पंवार निवासी गदा हुबली कर्नाटक और श्रवण प्रजापति निवासी हावड़ा कोलकाता पश्चिम बंगाल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
टीआइ सुशील पटेल के अनुसार आरोपितों पर शांति भंग करने की धाराएं भी लगाई गईं। सुबह एसीपी कोर्ट में पेश किया गया। एसीपी ने सोमाली को जमानत दे दी पर दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
Source link
#इदर #म #सडक #पर #हईवलटज #डरम #कर #रकन #पर #यवत #न #चरह #पर #कय #हगम #बवयफरड #सहत #तन #पर #कस


