इंदौर में सनसनीखेज घटना: पति ने पत्नी का गला घोंटा और फिर जहर खाकर दे दी जान

इंदौर में सनसनीखेज घटना: पति ने पत्नी का गला घोंटा और फिर जहर खाकर दे दी जान

पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार डाला और इसके बाद उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 10:16:57 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 10:16:57 AM (IST)

इंदौर में सनसनीखेज घटना: पति ने पत्नी का गला घोंटा और फिर जहर खाकर दे दी जान
पति ने जहर खाकर दी जान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. शहर के मेघदूत नगर में सनसनीखेज घटना सामने आई
  2. पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद उसने जहर खा लिया
  3. पति पीथमपुर में किसी पेस्टीसाइड कंपनी में लैब टेक्निशियन का काम करता था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के मेघदूत नगर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पति ने पत्नी की हत्या कर दी और खुद भी जान दे दी।

जानकारी अनुसार शहर के मेघदूत नगर क्षेत्र में रविवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी लगी। यहां पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार डाला और इसके बाद उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

पीथमपुर में लैब टेक्निशियन का काम करता था

आसपास के लोगों ने बताया कि मृत पति का नाम हल्केवीर पटेल है और उसकी पत्नी का नाम रोशनी है। शनिवार रात हल्केवीर पटेल ने अपनी पत्नी रोशनी पटेल का गला घोंटकर जान ले ली और इसके बाद जहर खाकर सुसाइड कर लिया। हल्केवीर पटेल पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र में किसी पेस्टीसाइड कंपनी में लैब टेक्निशियन का काम करता था। आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने हीरा नगर पुलिस को सूचना दी।

मामले में पुलिस कर रही है जांच

सूचना पर हीरानगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

युवक की आत्महत्या में साथी पर एफआइआर

इंदौर। बरेली सोहागपुर (नर्मदापुरम) निवासी इश्वर पटेल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथी देव पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।एमआइजी पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय ईश्वर पुत्र मोहब्बत पटेल ने जीवनधारा अपार्टमेंट एमआइजी कालोनी में आत्महत्या कर ली थी। काल डिटेल और स्वजन ने बयानों में देव पटेल निवासी सिंगोड़ी पिपरिया नर्मदापुरम द्वारा परेशान करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शुक्रवार रात देव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

www.naidunia.com
#इदर #म #सनसनखज #घटन #पत #न #पतन #क #गल #घट #और #फर #जहर #खकर #द #द #जन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *