पकड़े गए युवक की पहचान अयाज हुसैन (19) निवासी इंदौर के रूप में हुई। तलाशी में 103.55 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 10.30 लाख रुपये बताई गई …और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने कीमत करीब 10.30 लाख रुपये।
- डेढ़ लाख की मोटरसाइकिल जब्त की।
- बिना नंबर की होंडा हारनेट भी जब्त की है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सुपर कॉरिडोर पर पुलिस को देखकर बाइक से भागने की कोशिश कर रहा युवक सड़क पर फिसलकर गिर गया। क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो पैंट की जेब से 103.55 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने बिना नंबर की होंडा हारनेट भी जब्त की है। मामले में पूछताछ के आधार पर एक अन्य युवक को भी पकड़ा गया है।
डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम सुपर कारिडोर क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मेट्रो पिलर नंबर 210 के पास बिना नंबर की बाइक पर युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसलने से वह गिर गया।
पकड़े गए युवक की पहचान अयाज हुसैन (19) निवासी इंदौर के रूप में हुई। तलाशी में 103.55 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 10.30 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही डेढ़ लाख की मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शाहनवाज (20) को भी पकड़ा है।
दोनों से एमडी की खरीद, सप्लाई और उससे जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार अयाज आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है, जबकि शाहनवाज चूड़ियां बनाने का काम करता है।
अयाज के खिलाफ चंदन नगर थाने में 2023 में आर्म्स एक्ट और मारपीट का प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।
अब पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि 103 ग्राम से ज्यादा एमडी कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Source link
#इदर #म #सपर #करडर #पर #बइक #छड #भगन #लग #यवक #गरम #एमड #क #सथ #पकड


