इंदौर में सूटकेस से 17 तोला सोना चुराने वाली गैंग गिरफ्तार, बिजनोर तक पहुंची जांच

इंदौर में सूटकेस से 17 तोला सोना चुराने वाली गैंग गिरफ्तार, बिजनोर तक पहुंची जांच

इंदौर पुलिस ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान सूटकेस से करीब 17 तोला सोना, चांदी और नकदी चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है।

Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 08:19:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 08:19:21 PM (IST)

इंदौर में सूटकेस से 17 तोला सोना चुराने वाली गैंग गिरफ्तार, बिजनोर तक पहुंची जांच
ई-रिक्शा में हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का खुलासा (AI Generated Image)

HighLights

  1. इंदौर में ई-रिक्शा में हुई थी चोरी
  2. चार आरोपी पुलिस हिरासत में
  3. बिजनोर गैंग ने जुर्म कबूला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर पुलिस ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान सूटकेस से आभूषण चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बिजनोर (उत्तर प्रदेश) से जुड़े बदमाशों को हिरासत में लिया है। आरोपितों ने पूछताछ में वारदात कबूल कर ली है। फिलहाल पुलिस चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

अवंतिका एक्सप्रेस से इंदौर पहुंचे थे पिता-पुत्री

ठाणे के टिटवाड़ा-कल्याण निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक पवनसिंह 19 जुलाई को अपनी बेटी खुशबू को लेकर अवंतिका एक्सप्रेस से इंदौर पहुंचे थे। खुशबू का ससुराल स्कीम-78 में है और उनके पति नीरज सिंह एक कार्गो कंपनी में एरिया मैनेजर हैं।

स्टेशन से बाहर निकलने के बाद पिता-पुत्री एक ई-रिक्शा में बैठे। रिक्शा में पहले से दो लोग सवारी बनकर मौजूद थे, जबकि रास्ते में एक अन्य व्यक्ति भी बैठ गया। इसी दौरान आरोपितों ने सूटकेस खोलकर करीब 17 तोला सोने के आभूषण, सवा किलो चांदी और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

चार आरोपी हिरासत में, आभूषण बिजनोर भेजने का दावा

घटना के बाद लसूड़िया थाने में मामला दर्ज किया गया। टीआई राजकुमार यादव के निर्देशन में एसआई शैलेंद्र सिंह की टीम ने जांच शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने हातोद क्षेत्र से ई-रिक्शा (एमपी 09एजे8770) और दो आरोपितों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बिजनोर के दो अन्य साथियों के नाम बताए, जिसके बाद चारों को हिरासत में ले लिया गया।

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए आभूषण बिजनोर भेज दिए गए हैं। अब पुलिस चोरी का मशरुका बरामद करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, गैंग के दो सदस्य पहले भी इसी तरह की दो वारदातों में शामिल रह चुके हैं।

Source link
#इदर #म #सटकस #स #तल #सन #चरन #वल #गग #गरफतर #बजनर #तक #पहच #जच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *