4 दिन की बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मार-डाला:मां ने पानी के अंदर तड़पाया, शव गोद में लेकर बैठी; दूसरी बेटी होने से नाराज थी

4 दिन की बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मार-डाला:मां ने पानी के अंदर तड़पाया, शव गोद में लेकर बैठी; दूसरी बेटी होने से नाराज थी

4 दिन की बेटी को नीले ड्रम में डुबोकर मार-डाला:मां ने पानी के अंदर तड़पाया, शव गोद में लेकर बैठी; दूसरी बेटी होने से नाराज थी


मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मां ने अपनी 4 दिन की बेटी को तड़पा-तड़पाकर मार डाला। मां ने बच्ची को नीले ड्रम में भरे पानी में डुबो दिया। पानी में ज्यादा देर तक डूबने से बच्ची का दम घुट गया। मामला चुरहट के भेलकी गांव का है। मृत बच्ची की पहचान प्रिशा पटेल (4 दिन) के रूप में हुई है। उसके पिता पंकज पटेल और मां सोनू पटेल (21) हैं। पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव पानी से भरे ड्रम में मिला है। मर्डर के बाद मां अपने बेटी के शव को गोद में लेकर बैठी रही। 26 जुलाई को बच्ची का जन्म हुआ था परिजन के अनुसार, सोनू पटेल ने 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में बच्ची को जन्म दिया था। परिवार ने उसका नाम प्रिशा रखा था। 28 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मां और नवजात घर लौट आए थे। बिस्तर से गायब हुई, बंद ड्रम में मिला शव 30 जुलाई को सुबह 11 बजे नवजात अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिजन ने घर और आसपास तलाश की। इसी दौरान घर के सामने रखे पानी से भरे नीले प्लास्टिक के ड्रम में बच्ची का शव मिला। ड्रम का ढक्कन खुला था, लेकिन उसमें पानी भरा हुआ था। पिता बोले- यह मेरी दूसरी बेटी थी बच्ची के पिता पंकज पटेल ने बताया कि उनके बड़े भाई की तीन बेटियां हैं, जबकि प्रिशा उनकी दूसरी संतान थी। उन्होंने कहा कि वह गांव में मजदूरी करते हैं। उनके पास कोई स्थायी आजीविका का साधन नहीं है। पहले हत्या का केस दर्ज, फिर शुरू हुई जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा तैयार किया गया। पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। जांच में मां पर गया शक पुलिस के मुताबिक, प्रसव के बाद नवजात की मां सोनू पटेल मानसिक रूप से परेशान थी। बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी को लेकर चिंता के चलते उसने 30 जुलाई को घर के बाथरूम में रखे पानी से भरे ड्रम में बेटी को डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मां ने पुलिस को बताया- मेरी पहले से एक बेटी है। दूसरी बेटी होने से नाराज थी। मुझे बेटा चाहिए था, लेकिन बेटी हो गई। मुझे चिंता थी कि मेरी बेटी का भरण-पोषण कैसे होगा। बेटी के होने के बाद बहुत खर्च होते हैं, इसीलिए उसने यह कदम उठाया। पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. अशोक खरे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण पानी में डूबने से श्वासावरोध पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मौत डूबने से हुई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नवजात की मां को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना जारी है। ……………………….. यह खबर भी पढ़ें छतरपुर में रेत माफिया ने गोली मारी, डंडों से सिर फोड़े मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार सुबह 10 बजे नाले से बालू निकालने का विरोध करने पर रेत माफिया ने एक ही परिवार के 4 लोगों को जमकर पीटा। इसके बाद एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर को चीरते हुए निकल गई। सभी घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#दन #क #बट #क #नल #डरम #म #डबकर #मरडलम #न #पन #क #अदर #तडपय #शव #गद #म #लकर #बठ #दसर #बट #हन #स #नरज #थ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *