इंदौर में 600 करोड़ की लागत से तैयार होगा लॉजिस्टिक्स हब, 4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

इंदौर में 600 करोड़ की लागत से तैयार होगा लॉजिस्टिक्स हब, 4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

यह सुविधा विशेष रूप से पीथमपुर सेक्टर-सात, मोहना औद्योगिक क्षेत्र तथा आसपास स्थित औद्योगिक इकाइयों को विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध कराएगी। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 07:38:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 07:41:52 AM (IST)

इंदौर में 600 करोड़ की लागत से तैयार होगा लॉजिस्टिक्स हब, 4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
लॉजिस्टिक्स हब बनने से लोगों को मिलेगा रोजगार। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. हब का सीधा संपर्क इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होगा
  2. यह परियोजना इंदौर-पीथमपुर इकोनोमिक कॉरिडोर से भी जुड़ी होगी
  3. इससे निवेश, उद्योग एवं रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहे शहर को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) द्वारा एक्सएसआईओ लॉजिस्टिक्स को ग्राम-माचल में 23.33 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। कंपनी द्वारा एक अत्याधुनिक एवं एकीकृत लॉजिस्टिक्स हब स्थापित किया जाएगा।

परियोजना में वैश्विक निवेश कंपनी काला पत्थर द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किया जा रहा है। प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स पार्क में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा। इसके माध्यम से चार हजार से ज्यादा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होना प्रस्तावित है। यह परियोजना प्रदेश में लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे से सीधा संपर्क

प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स हब का सीधा संपर्क इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से होगा। साथ ही यह परियोजना इंदौर-पीथमपुर इकोनोमिक कॉरिडोर से भी जुड़ी होगी, जिससे माल परिवहन की गति और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह सुविधा विशेष रूप से पीथमपुर सेक्टर-सात, मोहना औद्योगिक क्षेत्र तथा आसपास स्थित औद्योगिक इकाइयों को विश्वस्तरीय लॉजिस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

यह नया लाजिस्टिक्स पार्क पश्चिमी इंदौर क्षेत्र में विकसित हो रहे व्यापक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। पहले से विकसित हो रहे एक हजार 110 करोड़ रुपये के मल्टी माडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी), पीथमपुर एवं कानकोर द्वारा संचालित आईसीडी टीही की लॉजिस्टिक्स सुविधा के साथ मिलकर परियोजना इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में एक मजबूत एवं समग्र लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम का निर्माण करेगी जो लॉजिस्टिक्स लागत को लगातार खत्म करेगी।

रोजगार के नए अवसर मिलेंगे

एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति के अनुसार परियोजनाओं के क्रियान्वयन से इंदौर एवं पीथमपुर क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स केंद्रों में अपनी स्थिति और ज्यादा सुदृढ़ करेगा। प्रदेश में निवेश, उद्योग एवं रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा।

परियोजना के क्रियांवयन के लिए कंपनी को शासन स्तर से अपेक्षित हर वांछित सहयोग प्रदान किया जायेगा जिससे शीघ्र अतिशीघ्र यह परियोजना धरातल पर आ सकें।

www.naidunia.com
#इदर #म #करड #क #लगत #स #तयर #हग #लजसटकस #हब #हजर #स #जयद #लग #क #मलग #रजगर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *