इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका ने कहा है कि उसने ईरान में कई जगहों को निशाना बनाकर हमले किए हैं.
ईरान में युद्ध का प्रबंधन कर रहे खातम अल-अनबिया मुख्यालय ने अमेरिकी हवाई हमलों के नए दौर के एक घंटे बाद एक बयान जारी किया है.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़ उसने कहा है, “फ़िलहाल ख़तरे की वजह से होर्मुज़ स्ट्रेट को तेल टैंकरों और वाणिज्यिक जहाजों सहित किसी भी प्रकार के पोत के आवागमन के लिए बंद घोषित किया जाता है, और यहां से गुज़रने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जाएगा.”
इसके साथ ही आईआरजीसी नौसेना ने भी चेतावनी दी है कि फारस की खाड़ी और ओमान सागर में “कोई भी जहाज” अपने लंगर से बाहर न निकले.
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने दावा किया है कि उन्होंने होर्मुज़ स्ट्रेट में दो जहाजों को निशाना बनाया है जो जलडमरूमध्य से “अवैध रूप से गुजरने का इरादा” कर रहे थे.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लिखा, “महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे लोगों की जीवन-रेखा होते हैं. ट्रांसपोर्ट से लेकर बिजली और पानी के ठिकानों को निशाना बनाने की धमकियाँ ताक़त का प्रदर्शन नहीं, बल्कि किसी देश के दृढ़ संकल्प के सामने हताशा की निशानी हैं.”
उन्होंने आगे लिखा है कि ईरान अपने विशेषज्ञों की जानकारी, उनकी क्षमता, राष्ट्रीय एकता और एकजुटता के दम पर किसी भी दबाव या धमकी का डटकर सामना करेगा.
तसनीम न्यूज एजेंसी ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा, “ईरान अमेरिकी सैन्य आक्रामकता का सैन्य जवाब देगा और अमेरिकियों की धमकियों और सैन्य मूर्खता के आगे कभी भी घुटने नहीं टेकेगा.”
Source link
#ईरन #न #बहरन #म #अमरक #ठकन #पर #हमल #क #कय #दव


