इंदौर में AI चैटबॉट बना जनता का डिजिटल बाबू, 15 दिन में 2,900 से ज्यादा लोगों ने उठाया लाभ

इंदौर में AI चैटबॉट बना जनता का डिजिटल बाबू, 15 दिन में 2,900 से ज्यादा लोगों ने उठाया लाभ

सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी कम करने की दिशा में इंदौर जिला प्रशासन ने डिजिटल पहल शुरू की है।

Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 07:12:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 07:12:51 PM (IST)

इंदौर में AI चैटबॉट बना जनता का डिजिटल बाबू, 15 दिन में 2,900 से ज्यादा लोगों ने उठाया लाभ
इंदौर में AI चैटबॉट बना जनता का डिजिटल बाबू(एआई फोटो)

HighLights

  1. एआई चैटबॉट 15 दिन में 2,900 से ज्यादा लोगों का डिजिटल सहायक बना
  2. व्हाट्सएप के जरिए घर बैठे शासकीय सेवाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा
  3. आय, जाति, मूल निवासी, जन्म-मृत्यु पंजीयन और आधार अपडेट जैसी सेवाएं उपलब्ध

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी कम करने की दिशा में इंदौर जिला प्रशासन ने डिजिटल पहल शुरू की है। इसके तहत सरकारी सेवाएं अब आमजन की हथेली पर उपलब्ध हैं और एआई चैटबॉट जनता का नया डिजिटल बाबू बन गया है।

अपने आवेदन की स्थिति भी देख रहे हैं

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में विकसित व्हाट्सएप आधारित एआई चैटबॉट ने महज 15 दिनों में 2,900 से अधिक नागरिकों का डिजिटल सहायक बनने में सफलता हासिल की है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोग घर बैठे विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं और अपने आवेदन की स्थिति भी देख रहे हैं।

1,306 नागरिक एआई असिस्टेंट का उपयोग कर चुके

चैटबॉट में उपलब्ध कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सहायक का भी व्यापक उपयोग हो रहा है। अब तक 1,306 नागरिक एआई असिस्टेंट का उपयोग कर चुके हैं, जबकि 1,173 प्रश्नों के उत्तर इसी माध्यम से दिए गए हैं। नागरिकों के सुझावों और जरूरतों के आधार पर चैटबॉट को लगातार और अधिक उपयोगी बनाया जा रहा है।

इन सेवाओं की मिल रही सुविधा

प्रारंभिक चरण में चैटबॉट पर आय, जाति, मूल निवासी, जन्म एवं मृत्यु के एक वर्ष बाद पंजीयन, आधार अपडेट सहित विभिन्न जनसेवा संबंधी सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं। इस सुविधा का लाभ 9407035437 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिया जा सकता है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से पहुंचाना है। आने वाले समय में चैटबॉट में और अधिक विभागों तथा शासकीय सेवाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नागरिकों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। यह पहल इंदौर में डिजिटल गवर्नेंस और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पॉइंटर

  • 15 दिनों में 2,910 लोगों ने चैटबॉट का उपयोग किया।
  • 2,880 सक्रिय उपयोगकर्ता रहे।
  • 29,269 संदेशों का आदान-प्रदान हुआ।
  • 2,949 बार विभिन्न शासकीय सेवाओं का विवरण देखा गया।
  • 2,551 नागरिकों ने सिटिजन सर्विसेज मेन्यू का उपयोग किया।
  • 2,532 बार विभिन्न सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गई।

यह भी पढ़ें- कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में बायोमेडिकल वेस्ट डंपिंग पर पीसीबी सख्त, बारकोड से ट्रैक होंगे दोषी अस्पताल, रद हो सकता है लाइसेंस

Source link
#इदर #म #चटबट #बन #जनत #क #डजटल #बब #दन #म #स #जयद #लग #न #उठय #लभ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *