केतन मर्डर से पहले सिया ने इंदौर का ‘राजा रघुवंशी कांड’ पढ़ा? सर्च किया- क्या पुलिस महिलाओं को पीटती है

केतन मर्डर से पहले सिया ने इंदौर का ‘राजा रघुवंशी कांड’ पढ़ा? सर्च किया- क्या पुलिस महिलाओं को पीटती है

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस को सिया के मोबाइल से जो सर्च हिस्ट्री मिली है, उससे साफ है कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मर्डर को अंजाम देने के लि…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 05:57:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 05:57:57 PM (IST)

केतन मर्डर से पहले सिया ने इंदौर का ‘राजा रघुवंशी कांड’ पढ़ा? सर्च किया- क्या पुलिस महिलाओं को पीटती है
केतन मर्डर से पहले सिया ने इंदौर का ‘राजा रघुवंशी कांड’ पढ़ा? ये तस्वीर एआई से बनाई गई है

HighLights

  1. केतन मर्डर केस से पहले सिया ने पढ़ा था इंदौर का ‘राजा रघुवंशी केस’
  2. मोबाइल सर्च हिस्ट्री से खुलासा, जाना- क्या पुलिस महिलाओं को पीटती है
  3. मर्डर के अगले दिन केतन के पिता से बोली- वो हमें ऊपर से देख रहा है

डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिसिया तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस को सिया के मोबाइल से जो सर्च हिस्ट्री मिली है, उससे साफ है कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मर्डर को अंजाम देने के लिए उसने बाकायदा क्राइम केस स्टडी की थी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, सिया ने वारदात से पहले इंदौर के मशहूर ‘राजा रघुवंशी हत्याकांड’ की पूरी जानकारी इंटरनेट पर खंगाली थी। इतना ही नहीं, वह पुलिसिया कस्टडी के कानूनी डंडे से भी खौफजदा थी, इसलिए उसने गूगल पर यह भी सर्च किया था कि ‘क्या पुलिस रिमांड के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट करती है?’

लोहगढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर हुई इस हत्या के मामले में पुणे पुलिस ने सिया के बेडरूम से उसका दूसरा मोबाइल भी जब्त कर लिया है। फिलहाल, सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी 16 जुलाई तक येरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

सगाई से खाई तक: 19 दिनों का वो खौफनाक टाइमलाइन

पुलिस जांच के अनुसार, केतन की हत्या की पूरी स्क्रिप्ट महज 19 दिनों के भीतर लिखी और एग्जीक्यूट की गई थी।

  • 31 मई (साजिश की शुरुआत): 11 फरवरी को सगाई होने के बाद केतन अक्सर सिया को घुमाने ले जाता था। केतन को ट्रैकिंग का शौक था, जब उसने सिया से लोहगढ़ किले पर ट्रैकिंग की बात की, तो सिया के दिमाग में उसे रास्ते से हटाने का प्लान आया।
  • 5 जून (पासपोर्ट गायब किया): 6 जून को केतन, उसकी बहन, दोस्त और सिया का इंडोनेशिया के बाली जाने का प्लान था। सिया बाली नहीं जाना चाहती थी, इसलिए उसने चुपके से केतन का पासपोर्ट छिपा दिया ताकि ट्रिप कैंसिल हो जाए।
  • 14 जून (मर्डर की पहली नाकाम कोशिश): सिया केतन को लेकर लोहगढ़ किले पहुंची और उसे खाई में धक्का दे दिया। किस्मत अच्छी थी कि केतन एक पेड़ के सहारे अटक गया। जब उसने सिया से पूछा कि धक्का क्यों दिया, तो शातिर सिया ने कहानी बनाई, “वहां सांप था, तुम्हें बचाने के लिए ऐसा किया।” घर आकर मासूम केतन ने सबको बताया कि सिया ने उसकी जान बचाई।
  • 18 जून (खौफनाक अंत): 19 जून को सिया का जन्मदिन था, जिसके लिए केतन ने महाबलेश्वर में एक लग्जरी रिजॉर्ट बुक किया था। लेकिन उससे पहले सिया प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने केतन को दोबारा लोहगढ़ किले की पहाड़ियों पर ले गई। इस बार उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी भी पीछे-पीछे आ गया। जैसे ही केतन पहाड़ियों के नजारे देखने लगा, दोनों ने मिलकर उसे 400 फीट गहरी खाई में फेंक दिया।
  • मर्डर के अगले दिन पिता से बोली- ‘हिम्मत रखिए, केतन ऊपर से देख रहा है’

    इस हत्याकांड की सबसे क्रूर बात यह रही कि वारदात के अगले ही दिन (19 जून) सिया बिना किसी डर या पछतावे के केतन के घर पहुंच गई। उसने केतन के पिता को ढांढस बंधाते हुए कहा, “अंकल हिम्मत रखिए, केतन हमें ऊपर से देख रहा है।”

    क्या था इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर केस? जिसे सिया ने पढ़ा था

    इंदौर के रहने वाले बिजनेसमैन राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के बाद दोनों मेघालय हनीमून पर गए, जहां 23 मई को दोनों अचानक गायब हो गए। 2 जून 2025 को मेघालय के वेई सावडोंग फॉल्स के पास गहरी खाई से राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति को खाई में फेंकने की साजिश रची थी। इसी केस पैटर्न को सिया ने केतन की हत्या के लिए कॉपी किया था।

    यह भी पढ़ें- देश में पहली बार… मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो हिंदू चेहरों की एंट्री, कौन है इंदौर के मनोज और गुना के अनिमेश?

    Source link
    #कतन #मरडर #स #पहल #सय #न #इदर #क #रज #रघवश #कड #पढ #सरच #कय #कय #पलस #महलओ #क #पटत #ह

    Comments

    No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *