इंदौर में IPL सट्टे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, ‘जगदंबा बुक’ से जुड़े 2 सटोरिए गिरफ्तार, पासवर्ड वाले ऐप से चल रहा था खेल

इंदौर में IPL सट्टे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, ‘जगदंबा बुक’ से जुड़े 2 सटोरिए गिरफ्तार, पासवर्ड वाले ऐप से चल रहा था खेल

ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 16 May 2026 08:55:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 08:55:49 PM (IST)

इंदौर में IPL सट्टे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, ‘जगदंबा बुक’ से जुड़े 2 सटोरिए गिरफ्तार, पासवर्ड वाले ऐप से चल रहा था खेल
इंदौर में IPL सट्टे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश (एआई फोटो)

HighLights

  1. मकान से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते पकड़े गए आरोपी
  2. लैपटॉप, टैबलेट और पासवर्ड प्रोटेक्टेड एप से चल रहा था नेटवर्क
  3. क्राइम ब्रांच ने तीन लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किए जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित राऊ क्षेत्र के एक मकान से मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप के जरिए लाइव मैच पर हार-जीत का दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब तीन लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और हिसाब-किताब से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपित संगठित गिरोह के सदस्य हैं।

क्या है मामला

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रंगवासा स्थित लाभम पार्क के एक मकान में आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था।

पुलिस ने वहां से रोहित भंडारी निवासी लोकनायक नगर और अर्जुन गुप्ता निवासी विधुर नगर को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित ‘जगदंबा बुक समूह’ से जुड़े हुए हैं और एक विशेष सॉफ्टवेयर व पासवर्ड प्रोटेक्टेड एप्लीकेशन के जरिए ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे।

पासवर्ड वाले एप से रखते थे पूरा हिसाब

आरोपित लैपटॉप में ‘एसीसीसी-32’ नाम के एप्लीकेशन के जरिए सट्टे का पूरा रिकॉर्ड रखते थे। इसे खोलने के लिए पासवर्ड का उपयोग किया जाता था। वहीं टैबलेट में ‘स्वास्तिक सॉफ्टवेयर’ के माध्यम से लाइव भाव देखकर दांव लगाए जा रहे थे।

पुलिस ने जब्त किए ये सामान

डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के अनुसार क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई के दौरान तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, टैबलेट, पेनड्राइव, वाई-फाई राउटर और हिसाब-किताब की डायरी जब्त की। जब्त सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।

संगठित अपराध की धाराएं भी बढ़ीं

पुल‍िस के मुताबिक आरोपितों का नेटवर्क संगठित रूप से संचालित हो रहा था, इसलिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(1) भी प्रकरण में जोड़ी गई है। इसके अलावा पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा ऑनलाइन सट्टे का संचालन कितने समय से किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- MP के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट, यात्रा से पहले चेक करें टाइमिंग

Source link
#इदर #म #IPL #सटट #क #बड #नटवरक #क #परदफश #जगदब #बक #स #जड #सटरए #गरफतर #पसवरड #वल #ऐप #स #चल #रह #थ #खल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *