Spider Man Brand New Day Opening Day Collection And The Odyssey Day 8 Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala – पहले दिन ही 60 करोड़ पार पहुंची ‘’स्पाइडर-मैन

Spider Man Brand New Day Opening Day Collection And The Odyssey Day 8 Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala – पहले दिन ही 60 करोड़ पार पहुंची ‘’स्पाइडर-मैन

गुरुवार काे हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन ही इस फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है। वहीं एक बॉलीवुड फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ भी रिलीज हुई, इसने कितनी कमाई की। इनके अलावा ‘द ओडिसी’ ने गुरुवार को कितनी कमाई की है, यहां जानिए। 

Spider Man Brand New Day Opening Day Collection And  The odyssey Day 8 Box Office Collection

फिल्म ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’
– फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है। टॉम हॉलैंड एक बार फिर से स्पाइडर मैन के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन हैं। 

Spider Man Brand New Day Opening Day Collection And  The odyssey Day 8 Box Office Collection

फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’
– फोटो : सोशल मीडिया

भाई तेरा स्टार है 

बॉलीवुड फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में राघव जुयाल लीड रोल में नजर आए है। विवेक बी. अग्रवाल निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये ही कमाए है। हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ के क्रेज के आगे यह फिल्म टिक नहीं सकी। 

Spider Man Brand New Day Opening Day Collection And  The odyssey Day 8 Box Office Collection

फिल्म ‘जन नायकन’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)

जन नायकन

फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को यानी रिलीज के आठवें दिन 3.98 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं सातवें दिन 6.10 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 153.48 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में लीड रोल में विजय थलापति हैं। 

Spider Man Brand New Day Opening Day Collection And  The odyssey Day 8 Box Office Collection

फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : एक्स @odysseymovie

द ओडिसी 

हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने गुरुवार को यानी रिलीज के 14वें दिन 2.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 13वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था।  इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 135.32 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो रही है। 

Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *