इंदौर मेट्रो में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच शनिवार से सफर करेंगे शहरवासी

इंदौर मेट्रो में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच शनिवार से सफर करेंगे शहरवासी

Indore Metro: इंदौर की यलो लाइन मेट्रो सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे मालवीय नगर स्टेशन तक 17 किमी दौड़ेगी, शनिवार से शहरवासी सफर करेंगे।

Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 07:46:31 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 08:04:05 AM (IST)

इंदौर मेट्रो में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे के बीच शनिवार से सफर करेंगे शहरवासी
रेडिसन पर मेट्रो के आने के नजारे अब इस तरह हर रोज नजर आएंगे। फाइल फोटो नईदुनिया

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम डॉ. मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी
  2. अब मेट्रो गांधी नगर से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक 16 स्टेशनों के बीच चलेगी
  3. दो दिनों से मेट्रो को निर्धारित उच्च गति पर चलाकर परीक्षण किया जा रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सुपर कॉरिडोर पर बीते सवा साल से अटकी इंदौर की यलो लाइन मेट्रो अब रेडिसन तक सरपट दौड़ेगी। शनिवार से सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे स्थित मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो का व्यावसायिक संचालन शुरू होगा और शहरवासी मेट्रो में सफर कर पाएंगे। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) से अनुमति मिलने के पांच माह बाद इंदौर में सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से में यात्री मेट्रो में सफर कर पाएंगे। शुक्रवार को मेट्रो के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य व्यावसायिक संचालन से संबंधित तैयारियों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।

16 मेट्रो स्टेशनों पर स्टाफ, सुरक्षाकर्मी तैनात

अब मेट्रो गांधी नगर से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन तक 16 स्टेशनों के बीच चलेगी। पिछले कुछ समय से ये स्टेशन बेजार पड़े थे और मेट्रो शुरू होने के इंतजार में यहां मायूसी छाई थी। अब मेट्रो स्टेशनों पर चहल-पहल नजर आने लगी है। टिकट काउंटर पर स्टाफ और तकनीकी कर्मचारी भी तैनात हो चुके हैं। सुरक्षाकर्मी भी मुस्तैदी से तैनात हैं। मेट्रो प्रबंधन की ओर से दो दिनों से मेट्रो को निर्धारित उच्च गति पर चलाकर परीक्षण किया जा रहा है।

naidunia_image

खजराना से रीगल तक के हिस्से में चल रहा मृदा परीक्षण

मेट्रो परियोजना के पूर्व प्रस्ताव में खजराना से रीगल तक का हिस्सा एलिवेटेड था, जिसे अब भूमिगत किया गया है। ऐसे में इस हिस्से में भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए एमजी रोड और बंगाली से पलासिया के बीच अलग-अलग स्थानों पर पाइलिंग की जमीन का परीक्षण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के डिजाइन और निर्माण की रूपरेखा तय करना है। अभी इस हिस्से में भूमिगत मेट्रो निर्माण के लिए नई एजेंसी तय होना बाकी है।

naidunia_image

मेट्रो का अब तक का सफर

  • 30 मई 2025 : सुपर कॉरिडोर पर 5.9 किलोमीटर हिस्से में पहली बार यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया।
  • 9 अक्टूबर 2025 : पहली बार सुपर कॉरिडोर से रेडिसन तक मेट्रो चली।
  • 27 मार्च 2026 : सीएमआरएस से अनुमति मिली।
  • 18 जून 2026 : व्यावसायिक संचालन की योजना बनी, लेकिन कार्यक्रम टल गया।
  • 5 सितंबर 2026 : सुपर कॉरिडोर से रेडिसन के बीच मेट्रो चलेगी।

naidunia_image

  • यात्री : मेट्रो प्रबंधन का दावा है कि प्रतिदिन दस हजार यात्री सफर करेंगे।
  • टिकट : क्यूआर कोड वाले टिकट मिलेंगे, एप के माध्यम से भी टिकट बुक किया जा सकेगा।
  • स्टेशन : 16 मेट्रो स्टेशनों से यात्री प्रवेश कर सकेंगे।
  • किराया : गांधी नगर स्टेशन से मालवीय नगर चौराहे तक आने के लिए 80 रुपये देने होंगे।
  • समय : 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी।
  • सुरक्षा : सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफार्म के किनारे सुरक्षा स्लाइडिंग डोर होंगे। ये ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने पर ही खुलेंगे।

यह भी पढ़ें- ‘न गटर जाएगी, न शटर… नीचे से मेट्रो निकल जाएगी’, अब नहीं टूटेंगे मकान, नई ‘नेटम’ तकनीक से बनेगा छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन

Source link
#इदर #मटर #म #सपर #करडर #स #रडसन #चरह #क #बच #शनवर #स #सफर #करग #शहरवस

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *