इंदौर से राघौगढ़ के बीच 27 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग लगभग तैयार हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इन दिनों सड़…और पढ़ें

HighLights
- इंदौर से राघौगढ़ के बीच 27 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग लगभग तैयार हो चुका है
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इन दिनों सड़क पर अंतिम काम कर रहा है
- मार्ग पर लेन मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, संकेतक और अन्य जरूरी सुविधाएं लगाने का काम चल रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर से राघौगढ़ के बीच 27 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन मार्ग लगभग तैयार हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इन दिनों सड़क पर अंतिम काम कर रहा है। मार्ग पर लेन मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, संकेतक और अन्य जरूरी सुविधाएं लगाने का काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकती है।
यह फोरलेन इंदौर-हरदा-बैतूल इकोनामिक कारिडोर (एनएच-47) से जुड़ेगा। इससे इंदौर से हरदा, बैतूल और आगे नागपुर की ओर जाने वाले वाहनों को सीधा और बेहतर मार्ग मिलेगा। खासकर भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए यह सड़क समय और ईंधन दोनों की बचत करेगी।
पूरे प्रोजेक्ट का सबसे महत्वपूर्ण काम अभी एमआर-10 से नए फोरलेन को जोड़ना है। एमआर-10 जंक्शन पर थ्री लेयर अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए चार-चार लेन रखी गई है। इसे पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है। अधिकारियों ने नवंबर तक पूरा होने का दावा किया है।
1100 करोड़ रुपये की लागत
इंदौर-राघौगढ़ फोरलेन प्रोजेक्ट पर करीब 1100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें 358 करोड़ रुपये सिविल निर्माण कार्य पर खर्च हुए हैं। जबकि शेष राशि जमीन अधिग्रहण में लगी है। एनएचएआइ ने प्रोजेक्ट का निर्माण 1 नवंबर 2022 को शुरू किया था और इसे 31 अक्टूबर 2024 तक पूरा किया जाना था। तय समयसीमा में काम पूरा नहीं हो सका। प्रोजेक्ट करीब पौने दो साल पिछड़ गई और निर्माण एजेंसी की डेडलाइन दो बार बढ़ानी पड़ी।
इन क्षेत्रों से होकर गुजरता है मार्ग
नया फोरलेन इंदौर बायपास के पास से शुरू होकर बेगमखेड़ी, खुड़ेल खुर्द, गोगाखेड़ी और मिर्जापुर होते हुए राघौगढ़ में नेमावर रोड से जुड़ता है। सड़क को मौजूदा जमीन के स्तर से करीब 8 से 10 फीट ऊंचा बनाया गया है। पूरे मार्ग पर सीमेंट-कांक्रीट का इस्तेमाल किया गया है।
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही के लिए कई अंडरपास तथा छोटे-बड़े पुल भी बनाए गए हैं। एनएचएआइ प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि राजमार्ग के निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। इन दिनों मार्किंग और लाइटिंग लगाई जा रही है। वैसे एमआर-10 जंक्शन के अंडरपास को बनने में थोड़ा समय लगेगा।
यह भी पढ़ें- एमपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, एक और शानदार कॉरिडोर का होगा शुभारंभ, इन इलाकों की चमकेगी किस्मत
Source link
#इदररघगढ #रजमरग #क #नरमण #पर #आठ #लन #अडरपस #नवबर #तक #हग #पर #अगल #कछ #दन #म #रजमरग #स #गजर #सकग #वहन

