इंदौर: लापता युवती को मुंबई ले जा रहे थे दो युवक, लव जिहाद की आशंका में विमान में सवार होने से पहले पकड़ा

इंदौर संभाग के आदिवासी अंचल जोबट से लापता हुई एक युवती को दो युवक अपने साथ मुंबई ले जा रहे थे। इसके लिए तीनों के विमान के टिकट भी बुक कराए गए थे। वे विमान में सवार होने वाले थे, तभी सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें एयरोब्रिज के पास रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवती को एक मुस्लिम युवक और उसका साथी मुंबई क्यों ले जा रहे थे, पुलिस इसकी जांच कर रही थी।

 

युवती के लापता होने की रिपोर्ट जोबट थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों युवक युवती को इंदौर लेकर आए थे। एयरपोर्ट पर तीनों की बोर्डिंग भी हो गई थी। इसी बीच पुलिस ने एयरपोर्ट प्रबंधन को दो युवकों और एक युवती के विमान में जाने की सूचना दी और उनका हुलिया बताया। इसके बाद CISF सक्रिय हुई। तब तक तीनों विमान में सवार होने के लिए निकल चुके थे।

सीआईएसएफ के जवानों ने एयरोब्रिज के पास तीनों को रोककर उनके आधार कार्ड मांगे। दस्तावेजों और नामों की तस्दीक करने के बाद जवान उन्हें एयरपोर्ट के बाहर लेकर आए और पुलिस के हवाले कर दिया।

जोबट थाने में दर्ज कराई गई थी शिकायत

जोबट में युवती के लापता होने के मामले में परिजनों की ओर से कथित लव जिहाद की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। युवती और मुस्लिम युवक स्कूल में साथ पढ़ते थे और दोनों एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के घर से लापता होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी।

 

इसी दौरान पुलिस को पता चला कि युवती और दोनों युवकों ने मुंबई जाने के लिए विमान के टिकट बुक कराए हैं। इसके बाद पुलिस ने एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना दी। तीनों विमान में सवार होते, उससे पहले ही सीआईएसएफ ने उन्हें रोक लिया।

 

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवती को मुंबई ले जाने के पीछे क्या वजह थी, इसकी जांच की जा रही थी।

Source link
#इदर #लपत #यवत #क #मबई #ल #ज #रह #थ #द #यवक #लव #जहद #क #आशक #म #वमन #म #सवर #हन #स #पहल #पकड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *