बीएसएनएल कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित तीसरे वेतन संशोधन को लागू करने की मांग को लेकर ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस आफ बीएसएनएल (एयूएबी) ने आंदोलन तेज क…और पढ़ें

HighLights
- बीएसएनएल के एक हजार कर्मचारी वाट्सएप समूहों से बाहर निकले
- 20 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी
- सांसदों को ज्ञापन सौंप रहा संयुक्त मंच
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीएसएनएल कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित तीसरे वेतन संशोधन को लागू करने की मांग को लेकर ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस आफ बीएसएनएल (एयूएबी) ने आंदोलन तेज कर दिया है। आंदोलन के तहत बुधवार को मध्य प्रदेश परिमंडल के लगभग एक हजार कर्मचारी आधिकारिक वाट्सएप समूहों से बाहर निकल गए। संयुक्त मंच ने देशभर के सांसदों को ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की है।
एयूएबी के अनुसार, कर्मचारियों का तीसरा वेतन संशोधन एक जनवरी 2017 से लंबित है। वहनीयता संबंधी शर्त के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। संगठन का कहना है कि बीएसएनएल से सार्वजनिक सेवा संबंधी जिम्मेदारियां निभाने की अपेक्षा की जाती है, इसलिए कर्मचारियों को वेतन संशोधन का लाभ देने के लिए इस शर्त में छूट दी जानी चाहिए।
Source link
#वतन #सशधन #पर #बएसएनएल #करमचरय #क #आरपर #हजर #न #वटसएप #गरपस #छड #नवबर #क #दशवयप #हडतल #क #एलन


