आरोपी ने स्वयं को हाईकोर्ट का कर्मचारी बताया और सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 25 हजार रुपए नकद लिए और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा …और पढ़ें

HighLights
- कैफे संचालित करने वाली इस युवती ने ही हाईकोर्ट के फर्जी हाईकोर्ट का नियुक्ति पत्र तैयार किया था
- मामले में एक युवक पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है
- आरोपी ने स्वयं को हाईकोर्ट का कर्मचारी बताया और सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने हाईकोर्ट में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह की महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। कैफे संचालित करने वाली इस युवती ने ही हाईकोर्ट के फर्जी हाईकोर्ट का नियुक्ति पत्र तैयार किया था। एक युवक पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है।
टीआई जितेंद्र चौहान के अनुसार पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल को फरियादी स्वाति बाथम की रिपोर्ट पर लक्ष्मण मेहरा के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। आरोपी ने स्वयं को हाईकोर्ट का कर्मचारी बताया और सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 25 हजार रुपए नकद लिए और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान उसकी महिला सहयोगी रिंकू चौहान निवासी कुलकर्णी नगर, परदेशीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। टीआइ के अनुसार रिंकू फर्जीवाड़े में बराबर की भागीदार थी। दोनों आरोपी मिलकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देते, खुद को रसूखदार बताकर विश्वास जीतते और फर्जी आवेदन पत्र व नियुक्ति आदेश देकर मोटी रकम वसूलते थे। करीब आठ लोगों का रिकार्ड मिल गया है। सभी को हाईकोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगा है। रिंकू का विजय नगर में साइबर कैफे है। लक्ष्मण से उसकी मुलाकात उसी कैफे पर हुई थी। वह लेटर बनाने में माहिर है।
आइटी कंपनी संचालक के घर में चोरी
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में बदमाश आइटी कंपनी संचालक के घर से लाखों रुपये कीमती आभूषण व नकदी चुरा कर ले गए है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार घटना महालक्ष्मीनगर में देवाशीष श्रीवास्तव के घर में हुई है। वह परिवार सहित बाहर गए थे। बदमाश ताला तोड़कर घुसे और सोना-चांदी के आभूषण और नकदी रुपये चुरा कर ले गए। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश की जा रही है।
www.naidunia.com
#इदर #हईकरट #म #नकर #दलन #क #नम #पर #बरजगर #यवओ #स #ठग #करन #वल #गरह #क #महल #सदसय #गरफतर


