10:48 AM, 09-Oct-2026
थट्टनचावडी में जीत की ओर बढ़ी एनडीए

पुदुचेरी उपचुनाव परिणाम
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुदुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा उपचुनाव के चौथे चरण की गिनती के नतीजों को चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद को अब तक 13358, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार ई. विनायगम को 4876 और डीएमके प्रत्याशी के. सेतु सेतुसेल्वम को 2664 वोट मिला है।
10:41 AM, 09-Oct-2026
नगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी 50 हजार वोटों से आगे
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 103262 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 51085 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 16165 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक रुझानों के अनुसार सामने आई है।
10:34 AM, 09-Oct-2026
रेजनीनगर सीट पर भाजपा को भारी बढ़त
बंगाल की रेजनीनगर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शंकरावह सरकार को 11614 अब्दुल्लाहिल कैफी को 581 और आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार को 446 वोट मिला है।
10:23 AM, 09-Oct-2026
पुदुचेरी में एनडीए आगे
पुदुचेरी के थट्टनचावडी विधानसभा उपचुनाव के तीसरे चरण की गिनती के नतीजों को चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक आनंद को अब तक 10467, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार ई. विनायगम को 3693 और डीएमके प्रत्याशी के. सेतु सेतुसेल्वम को 2158 वोट मिला है।
10:06 AM, 09-Oct-2026
तमिलनाडु की एक सीट पर टीवीके दूसरे पर अन्नाद्रमुक आगे
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके और टीवेके के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दौर की मतगणना में एआईएडीएमके की प्रत्याशी को 8244 और टीवीके की प्रत्याशी को 7434 वोट मिला है। वहीं, डीएमके की 6158 प्रत्याशी को मिला है। वहीं, मदुरन्थकम सीट पर पहले चरण के दौर में टीवीके की प्रत्याशी के.मरागाथम कुमारवेल को 3571, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रत्याशी आई. परांथामेन को 6008 और अन्नाद्रमुक के प्रत्याशी को 2078 वोट अब तक मिला है।
09:55 AM, 09-Oct-2026
लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को भारी बढ़त
असम के नगांव संसदीय उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 47402 जबकि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को 21107 और कांग्रेस की उम्मीदवार शिवामणि बोरा को 6544 वोट मिले हैं। यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक रुझानों के अनुसार सामने आई है।
09:35 AM, 09-Oct-2026
टीवीके और एआईएडीएमके में कांटे का मुकाबला
तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके और टीवेके के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पहले दौर की मतगणना में एआईएडीएमके प्रत्याशी को 2639 और टीवीके प्रत्याशी को 2634 वोट मिला है। वहीं, डीएमके प्रत्याशी को 2019 मत मिला है।
09:03 AM, 09-Oct-2026
शुरुआती रुझानों में टीवीके और एआईएनआरसी को बढ़त
तीन सीटों पर हुए उपचुनाव, सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए अहम मुकाबला
तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर भी मतदान कराया गया था। इन सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के कारण आवश्यक हुए। पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी भी संबंधित विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देने वाले विधायकों में शामिल थे। इन उपचुनावों को सत्तारूढ़ टीवीके और एआईएनआरसी के साथ-साथ विपक्षी दलों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें अंतिम चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।
08:43 AM, 09-Oct-2026
नगांव लोकसभा उपचुनाव; कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गणना की जा रही है। मतगणना के लिए नगांव के डॉसन हायर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में दो केंद्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक केंद्र पर 14 टेबल लगाई गई हैं। इस उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के उम्मीदवार शिवामणि बोरा और एआईयूडीएफ के उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल के बीच मुकाबला है।
08:30 AM, 09-Oct-2026
बंगाल में हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। मई में राज्य की सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए यह पहली चुनावी परीक्षा मानी जा रही है। इन उपचुनावों के नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।
Source link
#उपचनव #परणम #Liveवट #क #गनत #शर #नगव #सट #पर #भजप #तमलनड #म #एआईएडएमक #पदचर #म #एनडए #आग #Byelection #Results #Live #Assam #Nagaon #Nandigram #Rejinagar #Madurantakam #Dharapuram #Puducherry #Poll #News


