उमरिया में मकान पर गिरा आम का पेड़:  छत टूटी, घर का सामान भी खराब; परिवार सुरक्षित, जिले में 24 घंटे में 1.4 इंच बारिश – Umaria News

उमरिया जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान 1.4 इंच बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 में देर रात करीब 1 बजे एक हरा-भरा आम का पेड़ अचानक मकान के ऊपर गिर गया। छत तोड़कर अंदर गिरीं पेड़ की डालियां हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। पेड़ की बड़ी-बड़ी डालियां मकान की छत तोड़कर अंदर जा गिरीं। पेड़ गिरने की तेज आवाज से परिवार में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। घर का सामान भी हुआ खराब पेड़ की डालियों के गिरने से मकान की छत में लगी चादरें टूटकर नीचे आ गईं। घर के अंदर रखा सामान भी खराब हो गया। हादसे में परिवार को काफी नुकसान हुआ है। अचानक पेड़ गिरने से परिवार के लोग डर गए। स्थानीय लोगों ने हटाया मलबा पीड़ित परिवार के सदस्य अविनाश ने बताया कि बारिश के कारण पेड़ कमजोर हो गया था। इसी वजह से वह अचानक मकान के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ की डालियों व मलबे को हटाने में परिवार की मदद की।

Source link
#उमरय #म #मकन #पर #गर #आम #क #पड #छत #टट #घर #क #समन #भ #खरब #परवर #सरकषत #जल #म #घट #म #इच #बरश #Umaria #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *