द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चार बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका 12 दिन पूर्व विवाद हुआ था। …और पढ़ें

HighLights
- इंदौर में ऑडियो सुनते ही शुरू हुआ खूनी खेल
- युवक की चाकू से गोदकर हत्या; चार अरेस्ट
- 12 दिन पहले हुआ था अनिकेत से विवाद
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चार बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका 12 दिन पूर्व विवाद हुआ था। युवक ने एक दोस्त से कहा था कि उसको निपटाना है। दोस्त ने विरोधियों को ऑडियो भेज दिया और युवक की घेर कर हत्या कर डाली। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैफे पर किया हमला, फल व्यवसायी की मौत
घटना रात करीब 12 बजे श्रीराम नगर मैदान के सामने की है। 30 वर्षीय क्रिश श्रीवास्तव की हत्या की गई है। क्रिश की मां विदुर नगर में फल का ठेला लगाती है। क्रिश भी मां के साथ व्यापार संभालता था।
12 दिन पहले हुआ था अनिकेत से विवाद
टीआइ मनीष मिश्रा के अनुसार करीब 12 दिन पूर्व उसकी अनिकेत पाल से कहासुनी हुई थी। क्रिश उस वक्त भारी पड़ गया और अनिकेत को धमका कर भगा दिया।
दोस्त ने विरोधियों को भेज दिया कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो
इसके बाद उसने एक दोस्त को कॉल लगाया और कहा कि अनिकेत मुझसे बच गया। उसको निपटाना है। दोस्त ने उसकी आवाज रिकॉर्ड कर ली और अनिकेत को व्हाट्सएप पर ऑडियो भेज दिया।
चारों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की भूमिका भी आई सामने
इसके बाद अनिकेत ने भाई शिवम पाल, अंकित पाल और गौरव मराठा के साथ क्रिश को ठिकाने लगाने की साजिश की। आरोपितों ने उसकी रेकी की और देर रात एक कैफे पर घेर लिया। आरोपितों ने क्रिश को चाकू घोंप कर मार डाला। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य की भूमिका भी सामने आई है।
www.naidunia.com
#उस #नपटन #ह… #इदर #म #ऑडय #सनत #ह #शर #हआ #खन #खल #यवक #क #चक #स #गदकर #हतय #चर #अरसट


